Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rakesh Agarwal IAS Case: अलमारी के ताले टूटे, गैस फैलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, पुलिस जांच में जुटे क... Ujjain Demolition and Security News: शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम जारी, 40 मजदूर त... Jabalpur High Court Paddy Scam Hearing: मध्य प्रदेश के 34 करोड़ के धान घोटाले पर हाईकोर्ट में सुनवाई... Guna Unique Coin Collection: गुना के अजय जैन के पास है मौर्य और मुगल काल के 2000 से अधिक प्राचीन सिक... Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा...

आगर मालवा जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा” का आयोजन, हजारों छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने लिया उत्साह पूर्वक तिरंगा यात्रा में भाग

0 24

देशभक्ति के नारों से गूंजा आगर शहर

आगर मालवा जिले में हर घर तिरंगा” अभियान के तहत शुक्रवार को आगर जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजित की गई।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा छावनी झंडा चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विजय स्तंभ द्वार पर आकर इस विशाल तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान देशभक्ति पूर्ण गीतों की मधुर धुनों से पूरा वातावरण देशभक्तिमय हो गया। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक माधव सिंह मधु गहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भैरू सिंह चौहान, कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी, जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

सभी ने बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं आम जनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। यात्रा में शामिल सभी लोगों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के उद्घोष के साथ देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति गौरव, सम्मान और एकता की भावना जागृत करना है। पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप कुमार सोनी ने यात्रा को सफल बनाने में प्रशासन और आम जनता के सहयोग की सराहना की।

तिरंगा यात्रा ने आगर शहर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कियाहै।
इस तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत सीईओ बीएस सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र बोयत, एसडीएम मिलिंद ढोके, एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा डिप्टी कलेक्टर कमल मंडलोई थाना प्रभारी कोतवाली नागेश यादव सहित अधिकारी कर्मचारी विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शिक्षक गण एवं आम नागरिकों उत्साह पूर्वक भाग लिया।

बारिश की रिमझिम वालों के बीच निकली इस भव्य तिरंगा यात्रा मैं जनप्रतिनिधियों अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर विजय द्वार पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में विधायक मधु गहलोत एवं जनप्रतिनिधियों कलेक्टर एवं एसपी ने मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन अर्चन कर इस भव्य तिरंगा यात्रा का समापन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.