Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

ईंधन बचत का संदेश देते हुए कलेक्टर, एसपी सहित जिला अधिकारी एक ही यात्री बस से गंगापुर जन विश्वास शिविर के लिए रवाना

0 98
शिविर में जन समस्याओं का होगा मौके पर ही निराकरण, ग्रामीणों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
आगर मालवा,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  के आह्वान पर “ईधन बचत” का संदेश देते हुए शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक  दिलीप कुमार सोनी एवं अपर जिला दंडाधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव सहित अन्य जिला अधिकारियों के साथ एक ही यात्री बस से मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर, ग्राम गंगापुर के लिए कलेक्ट्रेट से रवाना हुए।
जिला प्रशासन द्वारा लिया गया यह निर्णय पेट्रोल-डीजल की बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लिया गया। अधिकारियों ने आमजनों से भी अपील की कि वे भी संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन, कार पूलिंग या एक ही वाहन का उपयोग कर ईंधन की बचत में सहयोग करें।
कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने कहा कि शासन की मंशा है कि अधिकारी स्वयं उदाहरण प्रस्तुत कर आम नागरिकों को संसाधनों के सदुपयोग और बचत के लिए प्रेरित करें। ईंधन बचत न केवल देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक है।
जिले के इस दूसरे जन विश्वास शिविर में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा आमजनों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जाएगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.