Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

नीतीश कुमार ने विधानसभा में खोया आपा, आरजेडी की महिला विधायक पर भड़के

43

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार अपने विवादित बयान को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं. नीतीश कुमार विधानसभा के मॉनसून सत्र में चर्चा के दौरान RJD की महिला विधायक रेखा देवी पर काफी भड़क गए. मुख्यमंत्री ने रेखा देवी को फटकार लगाते हुए RJD की महिला विधायक से कहा, “तुम क्यों बोल रही हो, अरे महिला हो कुछ जानती नहीं हो.”

सीएम के बयान पर सदन में जमकर हंगामा होने लगा जिसके बाद उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि “इन लोगों ने किसी महिला को आगे बढ़ाया था? 2005 के बाद हमने महिलाओं को आगे बढ़ाया है. बोल रही हो, फालतू बात.. इसलिए कह रहे हैं, चुपचाप सुनो.

नीतीश कुमार यहीं नहीं रुके बल्कि हंगामे के बीच वो अपनी बात कहते रहे. नीतीश ने RJD नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि “क्या हुआ सुनोगे नहीं…हम तो सुनाएंगे और अगर नहीं सुनिएगा तो आपकी गलती है.”सीएम के बयान को लेकर RJD हमलावर है और उन पर महिला विरोधी होने का आरोप लगा रही है. इससे पहले भी नीतीश कुमार के कई बयानों को लेकर सियासी बवाल हो चुका है.

RJD विधायक की आपत्तिजनक टिप्पणी

उधर RJD के विधायक भाई वीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी कर डाली. दरअसल सदन के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्ष के हंगामे के बीच अपनी बात कह रहे थे जातीय जनगणना को लेकर इस बीच उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं का आरक्षण सबसे अधिक हमारी ही सरकार ने दी है और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार काम करती है. मुख्यमंत्री के इस बयान को लेकर विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला प्रेमी हैं, इसलिए महिलाओं की बात करते हैं.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.