Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

रूस में जिस पादरी का आतंकियों ने गला काटा उनका था इजराइल कनेक्शन! 40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवाएं

35

रूस के 23 जून को आतंकी हमला हुआ, जिसमें यहूदियों के प्रार्थना घरों और चर्चों को निशाना बनाया गया. इस हमले में 16 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक पादरी भी शामिल थे जिनकी बेरहमी से गला काट कर हत्या कर दी गई.

यह आतंकी हमला रूस के दक्षिणी क्षेत्र के दागेस्तान के डर्बेंट और मखचकाला शहरों में हुआ. इस हमले में चर्च के ऑर्थोडॉक्स पादरी की गला काट कर हत्या कर दी गई है इस बात की जानकारी गृह मंत्रालय की प्रवक्ता गयाना गारीवा ने दी. हमले में मारे गए पादरी की पहचान 66 साल के फादर निकोले कोटेलनिकोव के रूप में हुई है.

चर्च में घुसकर काटा पादरी का गला

फादर निकोले डर्बेंट शहर के चर्च ऑफ द इंटरसेशन ऑफ द ब्लेस्ड वर्जिन मैरी में थे, जहां रविवार की शाम में आतंकी हमला बोलते हुए शाम की प्रार्थना के बाद चर्च में घुस गए और वहां पर मौजूद फादर निकोले का बेरहमी से गला काट दिया. फादर निकोले के अलावा चर्च में काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड को भी आतंकियों ने गोली मार दी, उसकी पहचान मिखाइल नाम के व्यक्ति के रूप में हुई जो उस चर्च में एकलौता सिक्योरिटी गार्ड था.

40 साल से चर्च में दे रहे थे सेवा

जानकारी के मुताबिक, चर्च में मौजूद अन्य पादरियों ने खुद को बचाने के लिए चर्च में बंद कर लिया और मदद का इंतजार करने लगे, जहां पर वह सभी सुरक्षित बच गए. दागेस्तान पब्लिक मॉनिटरिंग कमीशन के अध्यक्ष शमील खादुले ने बताया कि मिली जानकारी के मुताबिक, मृत पादरी फादर निकोले गंभीर रूप से बीमार थे. उन्होंने चर्च में तकरीबन 40 साल सेवा दी है. फादर निकोले पहले रूस के स्टावरोपोल में थे, जहां से साल 1980 में उन्हें दागेस्तान भेज दिया गया.

कैसे है इजराइल से कनेक्शन?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फादर निकोले के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बच्चे और पोते-पोतियां हैं. फादर निकोले ने इजराइल की राजधानी येरुशलम से रूस तक ‘पवित्र अग्नि’ (Holy fire) पहुंचाने के समारोह में भी भाग लिया था, यह रूढ़िवादी ईसाई परंपरा है जो कि ईस्टर के एक दिन पहले होता है. इस आतंकी हमले के बाद सोमवार, मंगलवार और बुधवार को शोक दिवस घोषित किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.