Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बारिश में स्मार्टफोन को कैसे रखें संभालकर? काम आएंगे ये टिप्स

30

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट बदल दी है, भीषण गर्मी से प्री-मानसून ने लोगों को थोड़ी राहत दी है. अचानक हुई बारिश से ऑफिस और घर से बाहर निकले लोग अच्छे-खासे भीग गए हैं. जिनमे से कुछ लोगों का मोबाइल फोन भी साथ में भीग गया है.

अगर आप अपने साथ कीमती फोन रखते हैं और इस बारिश के मौसम में उसे संभालकर रखना चाहते हैं तो यहां हम कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं. जिनको फॉलो करने पर अगर अचानक से बारिश होगी और आप भीग भी जाएंगे तो भी आपका स्मार्टफोन सुरक्षित रहेगा.

वॉटरप्रूफ कवर का उपयोग

वॉटरप्रूफ केस का उपयोग करें. ये आपके स्मार्टफोन को बारिश के पानी से बचाने में मदद करेंगे. अगर आपके पास वॉटरप्रूफ केस नहीं है, तो एक प्लास्टिक बैग या ज़िपलॉक बैग का उपयोग करें. इसे सही से सील करें ताकि पानी अंदर न जा सके.

स्क्रीन प्रोटेक्टर

बारिश के पानी से ज्यादातर मामलों में स्मार्टफोन की स्क्रीन खराब होती है, इस लिए आपको इस मौसम में स्मार्टफोन में वॉटर रेसिस्टेंट स्क्रीन प्रोटेक्टर का यूज करना चाहिए. यह स्मार्टफोन को बारिश से बचाता है और टच सेंसिटिविटी को भी बनाए रखता है.

ड्राई कपड़ा रखें हमेशा साथ

बारिश के मौसम में घर से बाहर निकते समय अपने साथ पॉलीथिन में ड्राई कपड़ा रखें. अगर बारिश होती है और आप भीग जाते हैं और इस स्थिति में आपको मोबाइल यूज करना है तो आप इस ड्राई कपड़े से अपने हाथ पोछ कर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं.

वॉटरप्रूफ बैग में रखें स्मार्टफोन

बारिश के मौसम में स्मार्टफोन को पॉकेट में रखने की वजय वॉटरप्रूफ बैग में रखना चाहिए. ऐसा करने से तेज बारिश में भीगने के बावजूद आपका स्मार्टफोन सेफ रहेगा. साथ ही अगर आप नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो वॉटर रेसिस्टेंट मॉडल चुनें. ये मॉडल बारिश में भी सुरक्षित रहते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.