Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ... इतिहास रचने को तैयार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, चिल्ड्रंस डे पर बनाएंगे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड— बनें... दीपावली पर व्यापारिक समृद्धि के लिए क्यों किया जाता है चोपड़ा पूजन? जानिए नए बही-खातों की पूजा का मह... भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, क्या 93 महीने बाद फिर इतिहास दोहराएगी टीम इंडिया? जेएनयू परिसर में खूनी संघर्ष, छात्रा से दोस्ती के विवाद में छात्र पर चाकू से हमला— दाईं आंख की रोशनी...

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख फाइनल, पीएम मोदी को मिला न्योता, इस दिन गर्भगृह में विराजमान होंगे रामलला

92

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख फाइनल हो गई है। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि निर्धारण की पुष्टि की है। ट्रस्ट के महामंत्री के अनुसार रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 22 जनवरी 2024 को होगा जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बुधवार की शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में भेंट कर उन्हें रामजन्मभूमि पर नवनिर्मित मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री से मिलने वाले ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल में महासचिव चंपतराय, मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि के अलावा ट्रस्ट के सदस्य उडुप्पी पीठाधीश्वर स्वामी विश्वेष प्रसन्नतीर्थ शामिल रहे।

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने अपने बयान में कहा, ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी तेजावर मठ के पूज्य स्वामी विश्वप्रसन्नतीर्थ जी महाराज जगतगुरु मध्वाचार्य, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष पूना निवासी पूज्य स्वामी गोविंद देव जी महाराज, रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष श्रीमान नृपेंद्र मिश्रा जी के साथ मैं स्वयं आज माननीय प्रधानमंत्री से मिलने गए थे।’ महामंत्री ने कहा, ‘हमने उन्हें अयोध्या 22 जनवरी को पधारकर नए बन रहे मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा अपने कर कमलों से करने का निवेदन किया’। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमारा निवेदन स्वीकार किया है, यह प्रसन्नता की बात है। वे प्राण प्रतिष्ठा के महोत्सव के अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपने X हैंडल पर भी जानकारी साझा की है। पीएम मोदी ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का साक्षी बनने को सौभाग्य बताया है। पीएम मोदी ने लिखा,

जय सियाराम!

आज का दिन बहुत भावनाओं से भरा हुआ है। अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मेरे निवास स्थान पर मिलने आए थे। उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया है।

मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। ये मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवनकाल में, मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा।

गौरतलब है कि श्रीराम नगरी में द‍िव्‍य और भव्‍य रामलला के मंद‍िर न‍िर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है। जनवरी 2024 में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयार‍ियां भी तेजी से चल रही है। पीएम मोदी के अलावा कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संचालक मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी उपस्थित रहेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.