Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भ्रष्टाचार के आरोपियों और जमानत पर बाहर अधिकारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, हरियाणा सरक... कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में नेशनल हाईवे-44 पर बड़ा सड़क हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन ब... सोनिया गांधी की आत्मकथा में सांसद कुमारी सैलजा का विशेष जिक्र, हरियाणा की राजनीति में बढ़ी चर्चा जाखल में फर्जी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़, सीएएम फ्लाइंग की छापेमारी म... हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात, सांगठनिक मजबूती प... यमुनानगर के मशहूर कपूर ज्वेलर्स से 4.5 लाख के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटे... हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों का वेतन और बीमा कवरेज बढ़ा, ग्रेच्युटी की सीमा भी हुई संशोध... हरियाणा के यमुनानगर में अनोखी शादी: हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, दूल्हे ने दहेज में लिए सिर्फ एक रुपया— ... हरियाणा के झज्जर में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, ढाकला गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को मा... दिल्ली में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सरकार पर लगाए गंभीर आरो...

बारिश के मौसम में झड़ रहे हैं बाल, तो इस तरह करें उनकी केयर

49

बाल हमारी खूबसूरती में चार-चांद लगाते हैं. लेकिन जब भी मौसम में बदलाव होता है इसका असर हमारी सेहत के साथ ही स्किन और बालों पर भी पड़ता है. जैसे कि पिछले दो दिनों से दिल्ली में बारिश हो रही है. मौसम में आई नमी के कारण हमारे बालों बहुत रुखे हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं. इसलिए इस मौसम में उनकी केयर करना बेहद जरूरी है. अगर आप भी चाहते हैं कि बारिश के मौसम में आपको बाल सॉफ्ट और शाइनी बने रहें तो आपको इस मौसम में अपने बालों की केयर करने के लिए इन बातों का ख्याल रखना चाहिए.

ज्यादा धोने से बचें

बरसात के मौसम में बालों को बार-बार धोने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से स्कैल्प पर नमी हो जाती है. जिसकी वजह से आपके बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं. साथ ही इसी कारण बाल झड़ने जैसे समस्या भी बढ़ सकती है.

बारिश में भीगने के बाद शैंपू

अगर आप बारिश में भीग गए हैं तो घर पहुंचने के बाद बालों को शैंपू से धोएं. क्योंकि बारिश के पानी के कारण बाल झड़ने साथ ही सिर में खुजली होने जैसी परेशानी हो सकती है.

हेयर मसाज जरूर करें

बालों को मजबूत बनाने के लिए हेयर मसाज करना बेहद जरूरी है. इसलिए बालों में शैंपू करने से 40 से 30 मिनट पहले आप किसी भी हेयर ऑयल से बालों की अच्छे से मसाज करें.

हेयर मास्क और कंडीशनर

अगर आपके बाल ज्यादा ड्राई और डल हो गए हैं तो हेयर मास्क जरूर लगाएं. आप किचन में मौजूद नेचुरल चीजों से भी इसे बना सकते हैं. साथ ही बाजार में आपको बालों के मुताबिक बहुत से हेयर मास्क मिल जाएंगे. इसी के साथ शैंपू करने के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं.

घरेलू नुस्खे

मानसून में हफ्ते में एक बार बाल धोने से पहले 5 मिनट के लिए स्कैल्प पर ताजा एलोवेरा जेल भी आप लगा सकते हैं. इससे ड्रेंडफ से राहत पाने, बालों का झड़ना कम करने और बालों को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है.

गीले बालों में बाहर न जाएं

गीले बालों में बाहर निकलने से बचें. इससे नमी, धूल और प्रदूषण बालों को बुरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं और बाल झड़ने का कारण बन सकते हैं. मानसून में बालों को हर समय बांधकर नहीं रखना चाहिए. क्योंकि बालों और स्कैल्प पर पसीना की समस्याओं का कारण बन सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.