Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कटनी के चूना भट्टा में जलता हुआ मिला मैनेजर का शव, हत्या की आशंका; आग बुझाकर निकलवाया

23

कटनी। कुठला थाना क्षेत्र के कछगवां गांव में एक चूने भट्टे में मैनेजर का शव मिला है। मैनेजर की हत्या कर शव को भट्टे में फेंके जाने की आशंका है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना पर कुठला पुलिस मौके पर पहुंची और भट्टे की आग बुझाते हुए अधजला शव बाहर निकलवाया है। मौके पर जांच की जा रही है।

कपड़े से उसकी पहचान मैनेजर के रूप में हुई

स्वजन व मजदूर भट्टे के पास पहुंचे तो धुएं के कारण उनको साफ दिखाई नहीं दे रहा था लेकिन कपड़े से उसकी पहचान मैनेजर के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और ग्रामीणों की मदद से भट्टे की आग बुझाने का प्रयास किया गया।

नगर निगम की फायर ब्रिगेड के साथ घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

कुठला पुलिस नगर निगम की फायर ब्रिगेड के साथ घटना स्थल पर पहुंची और भट्टे की आग को बुझाते हुए शव को बाहर निकलवाया। मृतक का शव आधे से अधिक जल चुका था। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम की भी मदद लेकर जांच की।

साथ में काम करने वाले कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था

स्वजनों का कहना है कि मृतक पिछले 25 साल से कंपनी में काम कर रहे थे और उसका साथ में काम करने वाले कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था। उनका आरोप था कि रात को शंभू अचानक गायब हो गया और फिर उसका शव भट्टे में मिला।

शंभू की हत्या कर उसे भट्टे में फेंका गया है, लाठी पड़ी मिली

भट्टे के पास लाठी पड़ी मिली है और खून पड़ा है। जिसके चलते उनको शंका है कि शंभू की हत्या कर उसे भट्टे में फेंका गया है। वहीं मामले को लेकर थाना प्रभारी अभिषेक चौबे का कहना है कि सूचना पर शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। पीएम के बाद मौत का वास्तविक कारण सामने आ पाएगा। मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.