Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

उदयनगर में युवती का अपहरण, उग्र भीड़ ने मकानों और वाहनों में की तोड़फोड़

38

देवास/उदयनगर। उदयनगर में रहने वाली एक युवती का अपहरण मुस्लिम समाज के एक युवक व उसके परिवार के सदस्यों व अन्य के द्वारा करने और युवती की मां से मारपीट करने की बुधवार की घटना के विरोध में उग्र भीड़ ने गुरुवार को प्रदर्शन किया।

उदयनगर बाजार बंद कर सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए और कई मकानों, चार पहिया वाहनों, मिनी ट्रक में तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलने पर आसपास के बागली, हाटपीपल्या, कांटाफोड़ आदि थानों का पुलिस बल उदयनगर पहुंचा और स्थिति संभाली।

उग्र भीड़ आरोपितों के मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रही है। दोपहर पौने दो बजे तक लोग सड़कों पर डटे हुए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद कन्नौद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश भूरिया भी उदयनगर पहुंचे हैं। वहां लोगों से चर्चा करने का प्रयास किया जा रहा है।

उदयनगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आदिवासी समाज की युवती के अपहरण में उदयनगर निवासी साहिल पुत्र शौकत खान, शौकत पुत्र छोटू, अनीसा पति शौकत तीनों निवासी उदयनगर व पीरू उर्फ परवेज निवासी ग्राम काटकूट जिला खरगोन के खिलाफ अपहरण, मारपीट, धमकाने की धाराओं सहित अजा-अजजा एक्ट में केस दर्ज किया गया है। परवेज व अनीसा को पुलिस ने बुधवार को ही पकड़ लिया था, अन्य आरोपितों की तलाश चल रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.