Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की मौजूदगी में धीरेंद्र शाह ने किया नामांकन

22

छिंदवाड़ा। कांग्रेस पार्टी से अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए गुरुवार को कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार धीरेंद्र शाह ने पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में अनुविभागीय कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकते समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-उपचुनाव में कांग्रेस जीतेगी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से चर्चा में दावा किया कि उनकी पार्टी का उम्मीदवार उपचुनाव में विजय हासिल करेगा। इस दौरान निकाली गई रैली में मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत अन्य नेता शामिल हुए पर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और पूर्व सांसद नकुल नाथ शामिल नहीं हुए।

उपचुनाव के लिए कांग्रेस से बुधवार को ही वे प्रत्याशी घोषित हुए हैं

प्रदेश कांग्रेस ने बयान जारी कर बताया कि पूर्व सीएम कमल नाथ और पूर्व सांसद नकुल नाथ से चर्चा के बाद ही पार्टी प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं नामांकन रैली में नाथ परिवार के शामिल नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

भाजपा से कमलेश शाह और गोंगपा से देवरावान भलावी पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं

बता दें कि भाजपा से कमलेश शाह और गोंगपा से देवरावान भलावी पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं। नामांकन के बाद रैली निकाली गई जो मुख्य बाजार क्षेत्र से होते हुए गंज बाजार पहुंची। बुधवार शाम ही कांग्रेस ने पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है।

स्टेडियम में सभा के बाद आंचलकुंड धाम में जाकर दर्शन किए

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे शामिल होंगे। नामांकन के बाद स्टेडियम में सभा होगी, इसके बाद सभी आंचलकुंड धाम में जाकर दर्शन किए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.