Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ... Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग ... Delhi Crime News: बीयर पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर चाकू से गोदा; दिल्ली के स्वरूप नगर में दिल दहल... Gwalior News: घटिया सड़क निर्माण पर ग्वालियर हाई कोर्ट सख्त; चेतकपुरी चौपाटी रोड की रिपोर्ट में भ्रष... Bhopal Laxmi Pujan: भोपाल में महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर विराजीं ज्येष्ठ और कनिष्ठ गौरी; महाभोग मे...

सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले सुपरस्टार रजनीकांत, पैर छूकर लिया आशीर्वाद, सामने आया Video

65

दक्षिण भारत फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने शनिवार की शाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। रजनीकांत ने आवास पर पहुंचकर सबसे पहले योगी आदित्यनाथ के सम्मान में उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सीएम योगी ने रजनीकांत का पुस्तक देकर स्वागत किया और उन्हें कुछ गिफ्ट भी दिए।  जानकारी के मुताबिक, मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ अभिनेता रजनीकांत के साथ फिल्म ‘जेलर’ देखेंगे। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने फिल्म ‘Jailor’ देखी।

बता दें कि फिल्म ‘Jailor’ 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म जेलर को दर्शकों का जमकर प्यार मिल रहा है। रजनीकांत शुक्रवार की शाम लखनऊ पहुंचे थे। लखनऊ पहुंचने के बाद मीडिया ने जब उनसे पूछा था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है तो उन्होंने कहा कि बस भगवान की कृपा है।

कल जाएंगे अयोध्या, करेंगे रामलला के दर्शन
रजनीकांत कल अयोध्या जाएंगे। वह अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य राम मंदिर को भी देखने का कार्यक्रम है। राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अगले साल 21 से 23 जनवरी के बीच राम मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

इससे पहले रजनीकांत फिल्म की सफलता के बाद उत्तराखंड पहुंचे थे। जहां उन्होंने भगवान बद्रीविशाल के दर्शन किए। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया और उन्‍हें प्रसाद और तुलसी की माला भेंट की गई। फिल्म ‘जेलर’ के रिलीज होने के बाद उत्तराखंड के ऋषिकेश में अपने गुरु के दयानंद आश्रम पहुंचे थे. जहां उन्होंने साधू-संतों से मुलाकात की, इसके बाद शनिवार को भारी बारिश और ठंड के बावजूद बद्रीनाथ पहुंचे। फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि बद्रीनाथ धाम के दर्शन से वह अभिभूत हैं। वह भगवान से जन कल्याण और देश के सुख समृद्धि की कामना करते हैं।

जेलर रिलीज के बाद उत्तराखंड पहुंचे रजनीकांत
सुपरस्टार रजनीकांत हर साल उत्तराखंड जरूर आते हैं। 10 अगस्त को उनकी फिल्म ‘जेलर’ रिलीज हुई है। जिसके बाद वह उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचे, जहां हजारों की संख्या में उनके फैंस उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े। रजनीकांत ने ऋषिकेश के स्वामी दयानंद आश्रम में भी कुछ समय बिताया। बता दें कि सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘जेलर’ ने दमदार ओपनिंग की है, रजनीकांत के फैन्स को फिल्म काफी पसंद आ रही है। सिनेमाघरों में सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म देखने के लिए जमकर फैन्स की भीड़ पहुंच रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.