Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

रायपुर में कंस्ट्रक्शन साइट की लापरवाही! गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत, इलाके में मातम

4

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हीरापुर–जरवाय रोड पर देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। कंस्ट्रक्शन कार्य के लिए खोदे गए एक गहरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आलोक (8 वर्ष) और सत्यम (10 वर्ष) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे शाम के समय खेलते हुए निर्माणाधीन सड़क किनारे बने गड्ढे की ओर चले गए, जहां बारिश और पाइपलाइन लीकेज से गड्ढे में पानी भर गया था। बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद गड्ढे में बच्चों के कपड़े और चप्पल दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दी गई।

कबीर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव पानी से बरामद किए गए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि खोदे गए गड्ढे को बिना सुरक्षा इंतजामों के खुला छोड़ दिया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और निर्माण कार्य से जुड़ी एजेंसी से पूछताछ की जा रही है। वहीं, बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.