Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

अनंत चतुर्दशी के दिन इस शुभ मुहूर्त में करें गणपति विसर्जन, जानिए पूजा विधि

53

इस समय देश भर में गणेश उत्सव की धूम है। 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का इंतजार सभी को रहता है। भगवान गणेश प्रथम पूज्य माने जाते हैं, इनकी पूजा से सभी तरह के कष्ट और बाधाएं समाप्त हो जाती हैं। गणेश चतुर्थी पर घर-घर में बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाती है और अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन किया जाता है। माना जाता है कि बप्पा को खुशी-खुशी अपने घर से विदा करना चाहिए और उनसे अगले साल आने की प्रार्थना करनी चाहिए। आइए, जानें अनंत चतुर्दशी पर शुभ मुहूर्त कब है और किस तरह से पूजा करनी चाहिए।

गणेश विसर्जन शुभ मुहूर्त

इस साल अनंत चतुर्दशी 28 सितंबर 2023, गुरुवार के दिन है। इसी दिन भगवान गणेश की विसर्जन किया जाएगा। वैसे तो बप्पा को डेढ़, तीन, पांच और सात दिन में ही विसर्जित किया जा सकता है। इस दिन गणेश विसर्जन के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 11 मिनट से 07 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। वहीं, शाम के समय गणपति विसर्जन का शुभ मुहूर्त 04 बजकर 41 मिनट से रात 09 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। इन शुभ समय में बप्पा का विसर्जन किया जा सकता है।

गणेश विसर्जन पूजा विधि

अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन पूरे विधि-विधान से करना चाहिए। गणेश जी को लाल चंदन, लाल फूल, दूर्वा, मोदक, पान, सुपारी, धूप-दीप आदि अर्पित करना चाहिए। इसके बाद परिवार सहित बप्पा की आरती करें। इस दिन हवन करना भी शुभ होता है। संभव हो तो हवन जरूर करें। आरती के बाद बप्पा को हाथ में लड्डू की पोटली दें। लड्डू की पोटली के साथ ही उन्हें विदा करें। साथ ही गणेश जी से अपनी गलतियों के लिए क्षमा याचना करें और उनसे अगले साल आने की प्रार्थना करें। इसके बाद धूमधाम से खुशी-खुशी बप्पा को विसर्जित करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.