Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...

बुरहानपुर में कर्ज में डूबे किसान ने मौत को लगाया गले ,जानिए क्या है पूरा मामला…

49

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में नेपानगर के नावरा चौकी क्षेत्र में एक किसान छगन ने खेत में कीटनाशक दवाई पीकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद परिजनों ने बैंक कर्मचारियों पर कर्ज की राशी वसूलने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। मृतक छगन के पुत्र मुकेश ने बताया की पिता का नावरा के पास मझगांव में खेत है।

छगन ने बैंक आँफ इंडिया की नावरा शाखा से करीब 4 लाख रुपए का कर्ज लिया था। जिसकी रिकवरी के लिए बैंक से नोटिस भेजे जाते थे। जिससे किसान काफी परेशान था। वहीं दो दिन पहले खेत के कुएं में लगी पानी की मोटर भी जल गई थी। जिसे ठीक करने के पैसे भी नही थे। जिससे किसान काफी परेशान चल रहा था।

बुधवार को छगन खेत पर गया और उसने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। किसान के परिजन छगन को नीजी वाहन की सहायता से नेपानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक छगन के चार बेटे हैं। जो सभी मजदूरी करके अपना घर चलाते हैं। बैंक से लिए कर्ज लगातार बढने से छगन तनाव में रहता था। चिकित्सकों द्वारा शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामले में नेपानगर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.