Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा

Gorakhpur Development: सीएम योगी देंगे 700 परिवारों को घर का पजेशन, जानें कब मिलेगा सपना का आशियाना

22

बाबा गंभीरनाथ की नगरी गोरखपुर में अपना आशियाना चाहने वालों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. खोराबार टाउनशिप परियोजना के तहत बन रहे एलआईजी (LIG) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के आवासों का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. जीडीए (GDA) उपाध्यक्ष आनंद वर्धन सिंह ने निर्देश दिए हैं कि मार्च तक हर हाल में काम पूरा कर लिया जाए, ताकि अप्रैल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों आवंटियों को उनके घर की चाबी दिलाई जा सके.

खोराबार टाउनशिप में मिनी एमआईजी (MIG), एलआईजी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के भवनों का ढांचागत कार्य अधिकांश ब्लॉकों में पूरा हो चुका है. वर्तमान में फिनिशिंग और बाहरी विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं. GDA की योजना है कि अप्रैल तक कम से कम 700 से अधिक आवंटियों को उनके फ्लैट्स का कब्जा दे दिया जाए.

किस श्रेणी में कितना हुआ काम?

परियोजना की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, काम को अलग-अलग ब्लॉकों में बांटा गया है:

LIG श्रेणी: इसमें दो ब्लॉक में कुल 480 फ्लैट हैं. ब्लॉक-01 की फिनिशिंग 85% पूरी हो चुकी है, जबकि ब्लॉक-02 का ढांचा 13वें फ्लोर तक तैयार है.

EWS श्रेणी: कुल 7 में से 5 ब्लॉकों का काम मार्च तक खत्म हो जाएगा. इस श्रेणी के 560 में से करीब 400 आवासों पर कब्जा देने की तैयारी है.

मिनी LIG: दो ब्लॉकों के 420 आवासों में से ब्लॉक-01 की फिनिशिंग 95% पूरी हो चुकी है. इसका काम भी मार्च तक पूर्ण हो जाएगा.

बिजली और बुनियादी सुविधाओं पर जोर

GDA उपाध्यक्ष ने बताया कि केवल बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि वहां बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को भी समय पर पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है. एलआईजी और ईडब्ल्यूएस ग्रुप हाउसिंग के बाहरी विद्युतीकरण कार्य के लिए बिजली निगम को पत्र भेज दिया गया है, ताकि आवंटियों को घर मिलते ही बिजली की समस्या न हो.

अगस्त तक पूरी होगी दूसरी खेप

एलआईजी के अन्य 10 ब्लॉकों (560 आवासों) का कार्य अगस्त 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. वर्तमान में इन सभी 10 ब्लॉकों का स्टिल्ट फ्लोर बन चुका है और तीन टावरों में 14वें तल का निर्माण जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.