Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई अयाजुद्दीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

38

मशहूर फिल्म एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई अयाजुद्दीन सिद्दीकी अचानक से चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, धोखाधड़ी के मामले को लेकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर के बुढ़ाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बुढ़ाना के एसएचओ आनंद देव मिश्रा ने बताया, “अयाजुद्दीन सिद्दीकी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था और उसी दिन उन्हें जेल भेज दिया गया था. उनके खिलाफ एक महीने पहले धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था, उसी को लेकर उनकी गिरफ्तारी हुई है.”

शिकायतकर्ता ने अयाजुद्दीन पर ये आरोप लगाया है कि दिसंबर 2023 में उन्होंने जिला मजिस्ट्रेर अदालत के फर्जी आदेश दायर किए थे. एसएचओ ने बताया कि जब मामले की जांच हुई तो आरोप सही पाए गए. एसएचओ ने ये भी बताया कि डीएम के रीडर राजकुमार की शिकायत पर अयाजुद्दीन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी और 467 (जालसाजी) के तहत एफआईआर दर्ज हुई है. ये मामला खेती की जमीन के विवाद से जुड़ हुआ है. हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब अयाज का नाम किसी विवाद से जुड़ा हो, बल्कि इससे पहले साल 2018 में उनपर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था.

धार्मिंक भावानाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

उनपर आरोप था कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक तस्वीर शेयर की है और लोगों की धार्मिंक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है. उस समय उन्होंने खुद पर लगे आरोपों की जांच की भी मांग की थी. वहीं अब वो धोखाधड़ी के मामले को लेकर चर्चा में आ गए हैं. देखना होगा कि आगे इस मामले में क्या कुछ होता है.

बहरहाल, अयाजुद्दी, नवाजुद्दीन के बड़े भाई हैं. नवाज ने अपनी एक्टिंग से फिल्मी दुनिया में खूब पहचान बनाई है. उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले समय में वो फिल्म ‘सेक्शन 108’ में नजर आने वाले हैं. इससे पहले साल 2023 में वो ‘सैंधव’ में दिखे थे, जो एक तेलुगु एक्शन थ्रिलर फिल्म थी. मशहूर एक्टर दग्गुबाती वेंकटेश उस फिल्म में लीड रोल में थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.