Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

शराब बनाने वाली कंपनी को बड़ा झटका, महाराष्ट्र सरकार ने थमाया करोड़ों का बिल

40

गर्मी अपने चरम पर है. इसके चलते पानी और बिजली की खपत में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है. दिल्ली में इस हफ्ते बिजली की खपत ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इस बीच महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है. सरकार ने एक शराब कंपनी को 345.45 करोड़ रुपए का नोटिस थमा दिया है.

यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड कंपनी को जल संसाधन विभाग महाराष्ट्र से 345.45 करोड़ रुपए के जल शुल्क बकाया का भुगतान करने का नोटिस मिला. यह महाराष्ट्र सिंचाई अधिनियम, 1976 की धारा 49 (जे) के तहत जल आपूर्ति रोकने से संबंधित है. बता दें कि जल संसाधन विभाग (जलसम्पदा विभाग), सिंचाई प्रभाग – नांदेड़ (उत्तर), महाराष्ट्र ने एक नोटिस जारी किया है, जिसमें कंपनी को नोटिस प्राप्त होने के सात दिनों के भीतर अपने बकाया पानी बिल का भुगतान करने को कहा गया है. अगर कंपनी बिल का भुगतान नहीं करती है तो सरकार पानी का कनेक्शन काट सकती है.

क्या कहती है कंपनी?

कंपनी का कहना है कि उसने बॉम्बे हाई कोर्ट में एक रिट याचिका दायर करके अपनी नांदेड़ इकाई पर लगाए गए बढ़े हुए टैरिफ का विरोध किया है, जिससे मामला विचाराधीन हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी फिलहाल नोटिस का जवाब देने और अपने अगले कदम पर विचार करने की प्रक्रिया में है.

कंपनी में है प्रमोटरों की हिस्सेदारी

कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी की बात करें तो अभी वह 56.67 फीसदी के करीब है, जबकि एफआईआई और एमएफ की हिस्सेदारी क्रमश: 16.68 फीसदी और 10.12 फीसदी थी. 84972.76 करोड़ रुपए के मार्केट कैप के साथ कंपनी बेवरेजेज और डिस्टिलरीज उद्योग में काम करती है. 31-दिसंबर-2023 को समाप्त तिमाही के लिए, कंपनी ने 3054.2 करोड़ रुपए की कंसोलिडेट बिक्री दर्ज की, जो पिछली तिमाही के 2907.5 करोड़ रुपए से 5.05 प्रतिशत अधिक और एक साल पहले की समान तिमाही से 9.08 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने लेटेस्ट तिमाही में 350.2 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही से 63.49 प्रतिशत अधिक है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.