Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अहान पांडे का बॉक्स ऑफिस पर धमाका! ‘सैयारा’ के बाद हाथ लगीं 2 और बड़ी फिल्में; चंकी पांडे के भतीजे ने बॉलीवुड में मचाई खलबली

13

Ahaan Panday Upcoming Movies: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे ने बीते साल रिलीज हुई ‘सैयारा’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. अपनी डेब्यू फिल्म से अहान पांडे को काफी उम्मीदें थीं और ये मूवी उनके साथ-साथ मेकर्स की उम्मीदों पर भी खरी उतरी. अपनी पहली ही फिल्म ‘सैयारा’ से अहान पांडे ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था. फिल्म ने थिएटरों में ताबड़तोड़ कमाई की और वर्ल्डवाइड 570 करोड़ रुपये का कारोबार किया. पहली फिल्म ब्लॉकबस्टर देने के बाद मेकर्स के बीच अहान पांडे की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है और उन्हें धड़ाधड़ फिल्मों के ऑफिर मिल रहे हैं. इस वक्त अहान पांडे के पास पहले से कई फिल्में लाइनअप में शामिल हैं. इसी बीच अब एक्टर को दो और फिल्मों का ऑफर मिल गया है.

‘सैयारा’ की जबरदस्त सक्सेस के बाद अहान पांडे बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले यंग एक्टर्स में से एक बन गए हैं. उन्हें हर तरफ से फिल्ममेकर्स से ऑफर्स की बाढ़ आ गई है. जो भी ऑफर अहान पांडे को मिले हैं, उनमें से उन्होंने’ सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ के डायरेक्टर अली अब्बास जफर की अगली गैंगस्टर बेस्ड लव स्टोरी के लिए हामी भरी है. फिलहाल इस फिल्म पर काम चल रहा है और अब अहान के पास दो फिल्मों के ऑफर भी आ गए हैं.

आनंद एल राय ने की ऑफर

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अहान पांडे को दो और एक्साइटिंग फीचर फिल्में ऑफर हुई हैं. इसी रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया गया कि ‘तेरे इश्क में’ के बाद आनंद एल राय ने अपनी अगली डायरेक्टोरियल फिल्म अहान पांडे को ऑफर की है. एक्टर को आइडिया पसंद आया है और आगे क्या करना है इस पर फैसला करने से पहले वो पूरी स्क्रिप्ट पढ़ने का इंतजार कर रहे हैं.

महाभारत के कैरेक्टर पर बनेगी फिल्म

इसके अलावा, राकेश ओमप्रकाश मेहरा और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अहान को ‘कर्ण’ नाम की फिल्म ऑफर की है. कर्ण एक एम्बिशियस एक्शन फिल्म है. महाभारत के इस कैरेक्टर को स्क्रीन पर लाने के लिए अहान सबसे सही एक्टर हैं. रिपोर्ट की मानें तो अहान इस विजन से खुश हैं और जल्द ही फिल्म के लिए अपना टेक तय करेंगे.

इन दो फिल्मों के अलावा, अहान ने कम से कम 10 स्क्रिप्ट रिजेक्ट की हैं, क्योंकि वो अपने करियर ट्रैजेक्टरी के बारे में श्योर होना चाहते हैं और बहुत रिस्पॉन्सिबल तरीके से फिल्में साइन करना चाहते हैं. अहान ऐसी फिल्में करना चाहते हैं जो उनकी ऑडियंस को धोखा न दें. वो सिनेमा देखने वालों से मिले प्यार की इज्जत करते हैं और लोगों को अपना बेस्ट देने पर ध्यान दे रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.