Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

लोकसभा चुनाव से पहले हिंसा की आग में जला नंदीग्राम, जमकर हुई आगजनी और तोड़फोड़

42

शनिवार को नंदीग्राम में वोटिंग हैं और मतदान से पहले पूर्वी मेदिनीपुर का नंदीग्राम फिर से हिंसा की आग में जल रहा है. बीजेपी महिला समर्थक की मौत से इलाके में अशांति फैल गई है. दुकानों और घरों में आग लगा दी गई. बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. इस बीच हालात बेकाबू होने से पहले नंदीग्राम थाने से केंद्रीय बल पूरे इलाके में पहुंच रहे हैं. वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

मालूम हो कि नंदीग्राम में सैनिकों की 100 से ज्यादा कंपनियां पहले से तैनात हैं और अब चुनाव आयोग की ओर से और केंद्रीय बल इलाके में भेजे जा रहे हैं. उधर, विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी शाम को नंदीग्राम जा रहे हैं. ऐसे में सियासत और गरमाने के आसार हैं.

बीजेपी की महिला कार्यकर्ता की हत्या से बवाल

बुधवार की रात बैनर फस्टून लगाने को लेकर तृणमूल और भाजपा के बीच झड़प हो गयी थी. कथित तौर पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने एक बीजेपी महिला समर्थक की हत्या कर दी. बीजेपी महिला कार्यकर्ता की हत्या के बाद से नंदीग्राम में माहौल गरमाया हुआ है. इसके विरोध में बीजेपी ने बंद बुलाया. बीजेपी ने सुबह से ही विरोध आंदोलन शुरू कर दिया है.

सोनाचूड़ा के मनसापुकुर बाजार में बीजेपी कार्यकर्ताओं-समर्थकों ने सड़क जाम कर दिया. कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई. पुलिस ने बार-बार जाम हटाने की अपील की, लेकिन काम नहीं हुआ. अंत में पुलिस और केंद्रीय बलों ने लाठियां बरसाकर बीजेपी कार्यकर्ताओं को हटाया. इलाके के भाजपा नेतृत्व ने दावा किया कि यह घटना बुधवार को तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की भड़काऊ टिप्पणी के बाद हुई है.

बता दें कि अभिषेक बनर्जी ने कहा था कि मेरे पास उन लोगों की सूची है जिन्होंने नंदीग्राम ब्लॉक 1, सोनाचुड़ा, हरिपुर, गोकुलनगर, वेकुटिया और बोयालनगर 1, बोयाल 2 ब्लॉक 2 में लोगों को वोट नहीं देने दिया. मैंने चेतावनी दी कि परिणाम बहुत बुरे होंगे. कोई नहीं बचा पाएगा.

नंदीग्राम को लेकर गरमाई सियासत

तृणमूल नेता शेख सुफियान ने दावा किया कि यह कोई उकसाने वाला भाषण नहीं था. उन्होंने विरोध करने की बात कही थी. किसी भी हमले का विरोध करें. कभी नहीं कहा कि हमला करो और वह क्षेत्र बीजेपी का है. झंडा बांधने वाला कोई नहीं है. यह तृणमूल को फंसाने की रणनीति है.

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2021 के दौरान नंदीग्राम काफी सुर्खियों में रहा था. नंदीग्राम में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद टीएमसी की उम्मीदवार थीं और उनके खिलाफ बीजेपी ने उनके ही पुराने शार्गिद शुभेंदु अधिकारी को उम्मीदवार बनाया था.

विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को पराजित कर जीत हासिल की थी और राज्य में टीएमसी फिर से सत्ता में वापसी करने में कामयाब रही थी. बाद में ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा में हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी. हालांकि नंदीग्राम में चुनाव से पहले और बाद में हिंसा की कई घटनाएं घटी थी. बाद में सीबीआई ने इस मामले की जांच की थी और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.