Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

आंध्र प्रदेश में YSRCP के तमतमाए विधायक ने उठाकर पटकी EVM, वीडियो में रिकॉर्ड हुई करतूत

45

आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी के विधायक पी रामकृष्ण रेड्डी की एक ऐसी करतूत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका उन्हें बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. चुनाव आयोग ने विधायक रेड्डी के खिलाफ सख्त आपराधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है. दरअसल, वाईएसआरसीपी के विधायक ने 13 मई को वोटिंग के दौरान माचेरला विधानसभा क्षेत्र में एक ईवीएम को तोड़ दिया. इस पूरा घटना का वीडियो अब सामने आया है, जिस पर चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई है.

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, 13 मई को माचेरला विधानसभा क्षेत्र में सात पोलिंग बूथ पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) को तोड़ा गया था. इसी में से पोलिंग बूथ संख्या 202 पर YSRCP विधायक गुस्से में तमतमाते हुए पहुंचे थे और देखते ही देखते ईवीएम को उठाकर जमीन पर पटक दिया था. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विधायक ने किस तरह से ईवीएम को तोड़ा.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मुकेश कुमार मीना ने कहा, ‘माचेरला विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथ संख्या 202 सहित सात मतदान केंद्रों पर ईवीएम को नुकसान पहुंचाया गया, जहां मौजूदा विधायक पी रामकृष्ण रेड्डी की ओर से ईवीएम को नुकसान पहुंचाने की यह घटना वेब कैमरे में रिकॉर्ड की गई थी.’ मामले को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने सीईओ को इस घटना में शामिल सभी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त आपराधिक कार्रवाई करने के लिए डीजीपी हरीश कुमार गुप्ता को सूचित करने का निर्देश दिया.

पलनाडु, तिरूपति और अनंतपुर जिलों में हुई थी हिंसा

वहीं, पलनाडु जिला चुनाव अधिकारियों ने पुलिस को जांच में सहयोग करने के लिए और भी वीडियो उपलब्ध करवाए हैं. बताया गया है कि जांच के दौरान विधायक पी रामकृष्ण रेड्डी का नाम आरोपी के रूप में दर्ज किया गया है. चुनाव आयोग ने पुलिस से कहा है कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करें ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का कदम उठाने की हिम्मत न कर सके. 13 मई को पलनाडु, तिरूपति और अनंतपुर जिलों में कई स्थानों पर चुनाव संबंधी हिंसा देखी गई. आंध्र प्रदेश में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव करवाए गए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.