Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मासूम की आंख के आपरेशन में लापरवाही पर नोटिस

37

जबलपुरजिला उपभोक्ता आयेाग ने मासूम की आंख के आपरेशन में लापरवाही के आरोप संबंधी परिवाद पर जवाब-तलब कर लिया है। आयोग के चेयरमैन पंकज यादव ने इस सिलसिले में सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, जानकीकुंड नेत्र चिकित्सालय, जानकीकुंड, चित्रकूट, जिला सतना के अस्पताल अधीक्षक डा. आलोक सेन व नेत्र चिकित्सालय ट्रस्ट जानकीकुंड चित्रकूट के चेयरमैन व ट्रस्टी को नोटिस जारी किए हैं।

एक नहीं दो बार आपरेशन बिगाड़ दिया गया

परिवादी जबलपुर निवासी अधिवक्ता राजेश खरे ने अपना पक्ष स्वयं रखा। उन्होंने दलील दी कि उनके छह वर्षीय पुत्र तनय खरे की आंख में दिक्कत थी। लिहाजा, आपरेशन कराया गया। चिकित्सकीय लापरवाही यानि अनुचित व्यापार प्रथा व सेवा में कमी का रवैया अपनाते हुए एक नहीं दो बार आपरेशन बिगाड़ दिया गया। इससे परेशानी दूर होने के स्थान पर पहले से अधिक बढ़ गई। इसलिए पहले विधिक सूचना पत्र जारी किया और फिर परिवाद दायर कर दिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.