Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Politics News: भूपेश बघेल का तंज- 'पता नहीं कौन सी सजा मिली कि सत्ता से बाहर हुए, पर जन... Dhamtari News Today: पंखा चालू करने गया और सिर पर गिर पड़ी जर्जर छत; धमतरी विवेकानंद वार्ड की खबर Chhattisgarh Ganeshotsav 2026: 'हे विघ्नहर्ता दूर करो शिक्षा का भ्रष्टाचार'; रायपुर के भटगांव पंडाल ... Balrampur News: उफनती नदी पार कर 9 बच्चों को पढ़ाने पहुंचती हैं 2 महिला शिक्षिकाएं; कलेक्टर ने की जज... Raipur News Today: संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली में गरजे 'जेन जी' युवा; राज्यपाल के नाम सौंपा 20 सूत्र... Chhattisgarh Politics News: दीपक बैज, भूपेश बघेल और सिंहदेव ने पढ़ाया सियासी पाठ; रायपुर शिविर में प... Jamshedpur News Today: 'लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में'; जमशेदपुर में हेमंत सरकार पर गरजे नेता प्र... Ranchi Weather News: 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गिरेगा तापमान; मौसम विभाग ने जारी की... Central Silk Board Award: केंद्रीय रेशम बोर्ड के 77वें स्थापना दिवस पर चमके झारखंड के शंभूनाथ; बेंगल... Ranchi Police Action: पेट्रोल पंप के पास वारदात की फिराक में थे बदमाश; सिटी एसपी पारस राणा ने किया ब...

CM नीतीश ने लोहिया पथ चक्र एवं प्रस्तावित ऑफिसर्स फ्लैट का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देशपटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज लोहिया पथचक्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री लोहिया पथचक्र पर रुककर पथचक्र के अगल-बगल बचे हुए भागों को देखा। मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को निर्देश देते हुए कहा कि पथ के अगल-बगल के बचे हुए भागों में ठीक ढंग से पौधारोपण कराएं और इसे व्यवस्थित और साफ-सुथरा रखें ताकि यह क्षेत्र सुंदर दिखे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय के सामने रुककर नए बनने वाले ऑफिसर्स फ्लैटों के संबंध में जानकारी ली।  इस दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को बताया कि पुराने ऑफिसर्स फ्लैटों की जगह पर नए 10 मंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा और और उसके आगे पार्क भी बनाया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि बेहतर 10 मंजिला भवन बनाएं, ताकि इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को रहने की बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि फ्लैट के आगे जब पार्क बन जाएगा तब इस क्षेत्र का दृश्य और सुंदर लगेगा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बिहार संग्रहालय बनाया गया है इसके अगल-बगल में सबकुछ व्यवस्थित रहने से पूरा क्षेत्र आकर्षक दिखेगा। यहां पर ऊंचे फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराएं ताकि बिहार संग्रहालय आनेवाले लोग ऑफिसर्स फ्लैट की ओर पार्क में भी सुविधापूर्वक जा सकें और उधर से भी लोग बिहार संग्रहालय आसानी से आ सकें। उन्होंने कहा कि इन सब चीजों का निर्माण जल्द शुरू कराएं।  निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑफिसर्स फ्लैट पुराना है जहां अभी कम लोग रह पाते हैं, इसकी जगह पर यहां बहुत सुंदर भवन बनेगा जिसमें ज्यादा लोग रह सकेंगे। अधिकारियों और कर्मचारियों को रहने की सुंदर जगह मिल जाएगी। यहां पर फुट ओवर ब्रिज बनेगा ताकि बिहार संग्रहालय आने वाले लोग ऑफिसर्स फ्लैट की ओर पार्क में भी सुविधापूर्वक जा सकें और उधर से भी लोग बिहार संग्रहालय आसानी से आ सकें। इनसब चीजों का निर्माण कार्य 2-3 वर्ष के अंदर पूरा करने को हमने कहा है। पहले यह क्षेत्र कितना संकीर्ण था, अब यहां पर हमने चौड़ी सड़क बनवाई है जिससे आवागमन में सभी को सुविधा हो रही है। आपके विरोधी आपके बारे में कहते हैं कि आप काम नहीं कर रहे हैं, पत्रकारों के इस प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कौन क्या कहता है हम उसपर ध्यान नहीं देते हैं, हम अपने काम में लगे रहते हैं, आपलोग तो सब देख ही रहे हैं।

82

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आज लोहिया पथचक्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री लोहिया पथचक्र पर रुककर पथचक्र के अगल-बगल बचे हुए भागों को देखा। मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत को निर्देश देते हुए कहा कि पथ के अगल-बगल के बचे हुए भागों में ठीक ढंग से पौधारोपण कराएं और इसे व्यवस्थित और साफ-सुथरा रखें ताकि यह क्षेत्र सुंदर दिखे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय के सामने रुककर नए बनने वाले ऑफिसर्स फ्लैटों के संबंध में जानकारी ली।

इस दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को बताया कि पुराने ऑफिसर्स फ्लैटों की जगह पर नए 10 मंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा और और उसके आगे पार्क भी बनाया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि बेहतर 10 मंजिला भवन बनाएं, ताकि इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को रहने की बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि फ्लैट के आगे जब पार्क बन जाएगा तब इस क्षेत्र का दृश्य और सुंदर लगेगा। अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बिहार संग्रहालय बनाया गया है इसके अगल-बगल में सबकुछ व्यवस्थित रहने से पूरा क्षेत्र आकर्षक दिखेगा। यहां पर ऊंचे फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कराएं ताकि बिहार संग्रहालय आनेवाले लोग ऑफिसर्स फ्लैट की ओर पार्क में भी सुविधापूर्वक जा सकें और उधर से भी लोग बिहार संग्रहालय आसानी से आ सकें। उन्होंने कहा कि इन सब चीजों का निर्माण जल्द शुरू कराएं।

निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑफिसर्स फ्लैट पुराना है जहां अभी कम लोग रह पाते हैं, इसकी जगह पर यहां बहुत सुंदर भवन बनेगा जिसमें ज्यादा लोग रह सकेंगे। अधिकारियों और कर्मचारियों को रहने की सुंदर जगह मिल जाएगी। यहां पर फुट ओवर ब्रिज बनेगा ताकि बिहार संग्रहालय आने वाले लोग ऑफिसर्स फ्लैट की ओर पार्क में भी सुविधापूर्वक जा सकें और उधर से भी लोग बिहार संग्रहालय आसानी से आ सकें। इनसब चीजों का निर्माण कार्य 2-3 वर्ष के अंदर पूरा करने को हमने कहा है। पहले यह क्षेत्र कितना संकीर्ण था, अब यहां पर हमने चौड़ी सड़क बनवाई है जिससे आवागमन में सभी को सुविधा हो रही है। आपके विरोधी आपके बारे में कहते हैं कि आप काम नहीं कर रहे हैं, पत्रकारों के इस प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कौन क्या कहता है हम उसपर ध्यान नहीं देते हैं, हम अपने काम में लगे रहते हैं, आपलोग तो सब देख ही रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.