Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

चरगवां के तिनेटा में तेज गति से जा रहा ट्रैक्टर पलटा, युवक समेत चार बच्‍चों की मौत; दो बच्चे घायल

81

जबलपुर। थाना चरगवां अंतर्गत ग्राम तिनेटा में ट्रैक्टर पलटने से पांच बच्चों की मौत गई। हादसे में दो बच्चे घायल हुए हैं। सभी एक ही ग्राम तिनेटा देवरी के रहने वाले थे। धर्मेंद्र ठाकुर ( गौंड ) उम्र 18 वर्ष ट्रैक्टर को चला रहा था। वह भी तिनेटा देवी का रहने वाला है। ट्रैक्टर से पानी लेने के लिए निकला था। ट्रैक्टर पर परिवार के और बच्‍चे भी बैठ गए। तेज गति से चलाने की वजह से ट्रेक्टर अनियन्त्रित होकर पलट गया। सभी को मेडिकल कालेज भेजा गया है।

मरने वाले व घायलों के नाम

 

मरने वालों में धर्मेंद्र पिता राम प्रसाद ठाकुर उम्र 18 वर्ष, देवेंद्र पिता मोहन बरकड़े उम्र 15 वर्ष, राजवीर पिता लखनलाल गौंड उम्र 13 वर्ष, अनूप बरकड़े पिता गोविंद बडकडे उम्र 12 वर्ष व लकी पिता लोचन मरकाम उम्र 10 वर्ष, जबकि घायलों में दलपत पिता निरंजन गौंड उम्र 12 वर्ष व विकास पिता राम कुमार उइके उम्र 10 वर्ष शामिल हैं। ज़िला प्रशासन ने मरने वाले बच्‍चों के परिजनों को 50,000 एवं घायलों को 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

 

धर्मेंद्र ठाकुर की बहन की सोमवार शादी थी घर में बारात आना थी

पुलिस ने जानकारी में बताया कि धर्मेंद्र ठाकुर की बहन की सोमवार शादी थी घर में बारात आना थी। धर्मेंद्र ठाकुर अपने साथ 12 वर्षीय अनूप बरकड़े 13 वर्षीय राजवीर ठाकुर 15 वर्षीय देवेंद्र वरकडे एवं 10 वर्षीय लकी मरकाम को ट्रैक्टर में लेकर बहन की शादी का सामान लेने के लिए घर से रवाना हुआ था वह घर से करीब 500 मीटर ट्रैक्टर लेकर पहुंच ही था कि ट्रैक्टर अनंत्रित होकर खेत में पलट गया जिसमें सवार धर्मेंद्र सहित पांच नाबालिकों की मौत हो गई।

 

स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल, रिश्तेदार ढांढ़स बंधाते रहे

 

दुर्घटना की सूचना स्वजन एवं ग्रामीणों को मिलते ही मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। स्वजन का रो-रो कर बुरा हाल था शादी कार्यक्रम में पहुंचे रिश्तेदारों द्वारा पीड़ित पक्ष को ढांढ़स बंधाया जा रहा था। घटना से पूरे ग्राम में शोक की लहर। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत पांचों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.