Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गुना शिवपुरी लोकसभा सीट पर भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया का मुकाबला कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह यादव से

35

गुना संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी पराजय का कलंक धोने की तैयारी में हैं। छठवीं बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे सिंधिया वर्ष 2019 में इसी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहते हुए पराजित हो गए थे।

इस बार सिंधिया भाजपा प्रत्याशी हैं तो कांग्रेस ने राव यादवेंद्र सिंह यादव पर दांव लगाया है। वे पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्य मुकाबला भी इन दोनों के बीच ही है। हालांकि, चुनावी परिदृश्य में जनता के मुद्दे भले न उठे हों, लेकिन राम, मोदी और जातिगत समीकरण हावी नजर आए।

यूं तो गुना-शिवपुरी संसदीय सीट पर सिंधिया परिवार का ही कब्जा रहा है। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने सिंधिया को हराने वाले डा. केपी यादव का टिकट न देकर सिंधिया पर भरोसा जताया।

इधर सिंधिया इस बार पूरी तरह भगवा रंग में डूबकर चुनाव मैदान में हैं। इस दौरान राम, मोदी और विकास पर खूब बातें हुईं। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस का जातिगत समीकरण पर ज्यादा जोर रहा है। हालांकि, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे भी पार्टी द्वारा उठाए हैं।

मतदान की जानकारी

संसदीय क्षेत्र में कुल मतदान केंद्र : 2756

कुल मतदाता : 18,70,972

प्रत्याशियों की ताकत

ज्योतिरादित्य सिंधिया

सिंधिया को राजनीति विरासत में मिली है। विमान हादसे में अपने पिता माधवराव सिंधिया की मृत्यु के बाद 2002 में गुना संसदीय सीट से पहली उपचुनाव बड़े अंतर से जीते। उसके बाद 2014 तक लगातार इसी सीट से सांसद चुने जाते रहे। लेकिन मोदी लहर में 2019 का चुनाव हार गए थे। इसके बाद उन्होंने प्रदेश की कमल नाथ सरकार गिराकर भाजपा में शामिल हो गए। इस बार भाजपा से 6वीं बार गुना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

राव यादवेंद्र सिंह यादव

2023 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस से मुंगावली विधानसभा क्षेत्र से लड़े, लेकिन उक्त चुनाव हार गए थे। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें गुना संसदीय सीट से टिकट दिया, जो उनका पहला लोकसभा चुनाव है। हालांकि, उन्हें राजनीति विरासत में मिली है, क्योंकि पिता देशराज सिंह यादव भाजपा नेता, विधायक रहते हुए सिंधिया के खिलाफ भी लोकसभा चुनाव लड़ चुके थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.