Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...

मप्र भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का अब से कुछ देर में खंडवा से शुभारंभ, न‍ित‍िन गडकरी और श‍िवराज करेंगे रोड शो

85

खंडवा। इंदौर संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार को दादाजी धूनी वाले की नगरी खंडवा से होगा। इसका शुभारंभ भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी हरी झंडी दिखाकर करेंगे। इस मौके पर आमसभा और रोड शो भी होगा। गडकरी और अन्‍य नेता कुछ ही देर में यहां पहुंचने वाले हैं।

सीएम श‍िवराज और वीडी शर्मा भी रहेंगे मौजूद

यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर पार्टी स्तर पर बैठक और तैयारियां चल रही है। आमसभा और रोड़ शो में आने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के साथ ही शहर का ट्रैफिक प्लान भी पुलिस द्वारा तैयार किया गया है।

 

दोपहर में होगी आमसभा

खंडवा से प्रारंभ होने वाली जन आशीर्वाद यात्रा के संबंध में आयोजित पत्रकारवार्ता में यात्रा के संभागीय संयोजक व इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गडकरी की आमसभा बुधवार दोपहर 12 बजे रायचंद नागडा उत्कृष्ट विद्यालय में होगी। आशीर्वाद यात्रा को लेकर खंडवा जिले के साथ ही पूरे संभाग में भाजपा संगठन द्वारा तैयारियां की गई है।

 

42 विधानसभाओं से गुजरेगी यात्रा

इंदौर संभाग की यह आशीर्वाद यात्रा 42 विधानसभाओं से गुजरेगी। 23 सितंबर को देवास जिले के खातेगांव में समाप्त होगी। इसमें केंद्रीय और प्रदेश के नेतृत्व निकाली जा रही इस यात्रा में भाजपा के विकास कार्यो से आमजन को अवगत करवाया जाएगा। इसका जगह.जगह स्वागत होगा। विभिन्नय योजनाओं के हितग्राहियों द्वारा भी स्वागत किया जाएगा।

31 बड़ी सभाओं के लिए प्रभारी बनाए गए

यात्रा की संभागीय टोली में शामिल इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया कि 17 दिवसीय इस रथ यात्रा के रूट ,विश्राम, रोड शो सहित 31 बड़ी सभाओं के लिए प्रभारी बनाए गए। बड़ी संभाओं में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के अलावा कैलाश विजयवर्गीय का समय मिल गया है।

समापन पर 25 सितंबर को महाकुंभ

पूरे प्रदेश से निकलने वाली पांचों जन आशीर्वाद यात्रा का समापन 25 सितंबर को महाकुंभ के रूप में भोपाल में आयोजित होगा। जहां देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे।

दादाजीधाम मंदिर जाएंगे नेता

यात्रा के जिला प्रभारी सुभाष कोठारी ने बताया कि बुधवार को नागचून हवाई अड्डे से केंद्रीय मंत्री गड़करी, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान,प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा दादाजीधाम मंदिर पहुंंच कर यात्रा की शुरूआत करेंगे। इसके बाद उत्कृष्ट विद्यालय पर आमसभा को संबोधित करेंगे।यहां से रोड शो कर नगर निगम से घंटाघर होते हुए केवलराम चौराहे तक पहुंचेंगे। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए हरसूद रोड से सिंगोट, खालवा क्षेत्र की ओर प्रस्थान करेंगी।

पहली बार खंडवा आ रहे गडकरी

केंद्रीय मंंत्री गडकरी का खंडवा नगर में प्रथम प्रवास है। इसके लिए शहर को सजाया-संवारा जा रहा है। यात्रा के मार्ग पर झंडे-बैनर स्वागत द्वार बनाए जा रहे है। जिला भाजपा संगठन के पदाधिकारी के साथ ही सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल,विधायक देवेंद्र वर्मा, राम दांगोरे, महापौर अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तनवे,अमर यादव, अरूण सिंह मुन्ना,हरीश कोटवाले, राजेश डोंगरे सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.