Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...

अभद्र इशारे पर गौतम गंभीर की सफाई – देश के खिलाफ एक शब्द बर्दाश्त नहीं

49

Gautam Gambhir Viral Video: पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद एक बार फिर विवादों में घिर गये हैं। सोशल मीडिया उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो दर्शकों की ओर अभद्र इशारा करते दिख रहे हैं। श्रीलंका में चल रहे एशिया कप 2023 मैच के दौरान टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर एक वीडियो में दर्शकों को मिडिल फिंगर दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इसे विराट कोहली के प्रशंसकों के खिलाफ बता रहे हैं, तो कुछ धोनी समर्थकों के खिलाफ उनका गुस्सा साबित करने में जुटे हैं। लेकिन गौतम गंभीर ने इसे लेकर कुछ और ही खुलासा किया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने साफ बताया कि उनका इशारा किसके लिए था।

खेल देखें, राजनीति ना करें

एशिया कप 2023 के दौरान वायरल वीडियो पर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा, ‘सोशल मीडिया पर जो दिखाया जाता है, उसमें कोई सच्चाई नहीं है, क्योंकि लोग जो दिखाना चाहते हैं वही दिखाते हैं। सच्चाई ये है कि वहां 2-3 पाकिस्तानी थे जो भारत विरोधी नारे लगा रहे थे और कश्मीर पर बोल रहे थे। तो यह मेरा स्वाभाविक और प्रतिक्रिया थी। मैं अपने देश के खिलाफ कुछ भी नहीं सुन सकता। आप यहां खेल देखने आए हैं तो अपनी टीम को सपोर्ट कीजिए, राजनीति मत कीजिए।’

देखिये सोशल मीडिया पर वायरल गौतम गंभीर का ये वीडियो –

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.