Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

भोजपुर में डबल मर्डर के बाद एनकाउंटर, दो बदमाशों को लगी गोली, हालत गंभीर

36

बिहार पुलिस अब यूपी पुलिस की राह पर है. बिहार पुलिस अब बदमाशों के खिलाफ तुरंत एक्शन ले रही है. मंगलवार को भोजपुर में डबल मर्डर के बाद पुलिस की हत्या आरोपियों के साथ मुठभेड़ हुई है जिसमें दो अपराधी को गोली लगी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है मंगलवार की सुबह भोजपुर में फसल कटाई कर रहे एक परिवार पर 10 से 12 की संख्या में आए हथियारबंद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी. इस गोलीबारी में पिता पुत्र की मौत हो गई. जबकि परिवार के लोगों ने भागकर और छुपकर जान बचाई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

घटना के बाद एक्टिव थी पुलिस

सुबह-सुबह खुलेआम हुई इस हत्या के बाद पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस इस घटना के बाद तुरंत एक्टिव हो गई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस को खबर मिली की हत्या में शामिल अपराधी उदवंतनगर के बेलाउर में हैं. इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और उन्हें घेर लिया. इसके बाद अपराधियों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी. जिसके बाद अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है. बताया जा रहा है कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगी है.

जानिए क्या है पूरा मामला.

दरअसल भोजपुर के रघुनीपुर गांव में दो कट्ठा जमीन को लेकर रामाधार यादव का पटीदारों के साथ विवाद चल रहा था. इस मामले में पहले हत्या और मारपीट की घटना हुई थी. तब रामाधार यादव को सजा हुई थी और वह जेल में बंद थे. कुछ दिन पहले रामाधार यादव जमानत पर जेल से बाहर आए थे. मंगलवार की सुबह वह अपने परिवार के लोगों के साथ फसल की कटनी करने के लिए खेत गए हुए थे तभी दूसरे पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गोलियां बरसानी शुरु कर दी. फायरिंग में रामाधार यादव और उनके बेटे की मौत हो गई. इसके बाद पुलिस कार्रवाई में दो बदमाशों को गोली लगी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.