Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुर्खियों में मदुरै की ऐतिहासिक तिरुपरंकुंड्रम पहाड़ी: एक ही स्थान पर मौजूद हैं मुरुगन मंदिर, जैन अव... परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना: इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस क... छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: इंद्रावती नदी के जंगल में जमीन के भीतर से... गुना में लटेरी-सुठालिया रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत: दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की गई ... रायपुर में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: उरला और खमतराई के 20 ठिकानों पर एक साथ छा... छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में खुला जिले का पहला आधिकारिक UIDAI आधार सेवा केंद्र: अब क्षेत्रीय नागरिकों... ग्वालियर में ट्रक से 800 पेटी कश्मीरी सेब लूट की कहानी निकली झूठी: व्यापारी को 12 लाख का चूना लगाने ... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग वाली याचिका की खारिज: कहा- संविधान में ... प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई: सौरभ भारद्वाज को जवाब दाखिल करने के... मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर: दमोह में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा, भोपाल में ल...

खजुराहो सीट से समाजवादी पार्टी ने बदल दिया उम्मीदवार, मनोज यादव की जगह अब इन्हें दिया टिकट…

71

भोपाल। मध्य प्रदेश के खजुराहो लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी ने 30 मार्च को मनोज यादव को खजुराहो सीट से प्रत्याशी घोषित किया था। इसके बाद अब सपा ने अपना प्रत्याशी बदलकर पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव को टिकट दिया है। मनोज यादव को समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है।

खजुराहो सीट से भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा सांसद बीडी शर्मा से मीरा यादव का मुकाबला होगा आपको बता दें कि कांग्रेस मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है गठबंधन के तहत एक सीट समाजवादी पार्टी को दी गई है। खजुराहो सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

इससे पहले भी 2023 विधानसभा चुनाव में बिजावर से समाजवादी पार्टी ने मनोज यादव को टिकट दिया था लेकिन बाद में उनका टिकट काट दिया गया था और पूर्व विधायक रेखा यादव को टिकट दे दिया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.