Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छतबीड़ चिड़ियाघर में टिकट व्यवस्था को लेकर भ्रम, पर्यटकों को उठानी पड़ रही है असुविधा शाहकोट में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, सतलुज नदी किनारे नष्ट की गई 6200 लीटर अवैध लाहन जालंधर के इंडस्ट्रियल एरिया में अनियंत्रित पिकअप गाड़ी ने तोड़ा दुकान का शटर, चालक मौके से फरार तरनतारन के पट्टी शहर में युवक की हत्या की नीयत से फायरिंग, दो नामजद सहित पांच पर मामला दर्ज जालंधर में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत हुए विकास कार्यों की मौजूदा स्थिति पर उठ रहे बड़े सवाल चंडीगढ़ के सेक्टर-25 पार्किंग में खड़ी स्कोडा और हुंडई कारों में लगी अचानक भीषण आग पंजाब में आज से शुरू हुई दूसरे राउंड की जनगणना, घर बैठे ऑनलाइन भर सकेंगे फॉर्म गुड़गांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरी करने वाले दिल्ली के दो शातिर चोर गिरफ्... जींद में इंटक हरियाणा प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन, श्रमिकों के अधिकारों पर हुई विस्तृत चर्चा पानीपत के असंध रोड स्थित कॉटन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

WhatsApp का नया स्कैम! जालसाज ऐसे खाली कर रहे लोगों के अकाउंट, वायरल वीडियो ने उड़ाए होश

52

अब ज्यादातर चीजें ऑनलाइन हो चुकी है और ऐसे में स्कैम का खतरा लोगों के बीच काफी तेजी से फैल रहा है. स्कैमर नए-नए आइडिया के साथ लोगों के साथ ऐसे-ऐसे स्कैम कर रहे हैं, जिसके बारे में किसी ने कभी कल्पना भी नहीं होगी. यही कारण है कि स्कैम के अजीबोगरीब किस्सों को सुनने के बाद लोग हैरान रह जाते हैं. एक ऐसे ही स्कैम का खुलासा इन दिनों हर्षा भोगले ने किया है. जिसके जरिए स्कैमर लोगों के वॉट्सऐप को हैक कर रहा है.

टेक्नोलॉजी की दुनिया में वॉट्सऐप एक ऐसा सॉफ्टवेयर है, जिसमें एंड टू एंड एनक्रिप्टेड होता है और इसी कारण इसकी सिक्योरिटी को लेकर दुनिया इस पर भरोसा करती है. इस ऐप से किसी की भी पर्सनल जानकारी बिना किसी के मंजूरी के हैक नहीं हो सकता है. लेकिन क्रिकेट के मशहूर कमेंटेटर ने हर्षा भोगले ने मार्केट में चल रहे एक नए वॉट्सऐप स्कैम का खुलासा किया है. जिसके बारे में जानकर लोग काफी ज्यादा हैरान है और इसके बारे में किसी ने कुछ सोचा नहीं था.

इस वीडियो को शेयर करते हुए भोगले ने कहा कि पिछले महीने मेरे एक रिश्तेदार के पास एक उसके एक दोस्त का मैसेज आया कि उसने गलती से उसके नंबर पर एक कोड भेज दिया है, जिसके बाद मेरे रिश्तेदार ने उस पर भरोसा करते हुए वो कोड उसे दे दिया और स्कैमर ने उसके वॉट्सऐप अकाउंट को लॉग आउट कर दिया और अब स्कैमर उसके नंबर से सगे-संबंधियों को कॉल करके पैसे मांग रहा है. हैरानी की बात तो ये है कि हैकर ने उस ग्रुप की भी सेटिंग बदल दी थी, जिसकी वो एडमिन थी और बैकअप ईमेल आईडी भी बदल दी थी, ताकि वो वापस लॉग इन न कर सकें.

इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया है, जिसे खबर लिखे जाने तक करोड़ों लोग देख चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया इस पर दिए जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि आजकल इतने खतरनाक स्कैमर आ गए है कि जो हमारी एक छोटी सी भूल को बड़ी गलती में तब्दील कर दे रहे हैं.’ वहीं दूसरे ने लिखा कि यही कारण है कि हमें बिना सोचे समझे किसी को कभी भी ओटिपी नहीं देना चाहिए.’ एक अन्य ने लिखा कि सर आपका थैंक्स हमें अवेयर करने के लिए और इस नए स्कैम के बारे में बताने के लिए.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.