Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नलखेड़ा मां बगलामुखी के दरबार में गूंजे वैदिक मंत्र, म. प्र. मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रत... आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर पत्रकारों ने उत्साह से निकाली तिरंगा यात्रा नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश...

विकास के दावों के बीच शर्मनाक तस्वीर, सतना में झोली एंबुलेंस से प्रसूता को परिजन ले जा रहे थे अस्पताल, रास्ते में हो गई डिलीवरी…

47

सतना। मध्यप्रदेश में एक तरफ जहां सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के लोगों को एंबुलेंस तक भी नसीब नहीं हो पा रही है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, यह वीडियो सतना जिले की चित्रकूट नगर पंचायत से सामने आया है। जहां सड़क न होने से प्रसूता को अस्पताल पहुंचाने के लिए परिजनों को कंधे में झोली का सहारा लेना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है।

यह पूरा मामला चित्रकूट नगर पंचायत का है। जहां पर ऊबड़-खाबड़ रास्ता होने के कारण यहां तक कोई वाहन नहीं पहुंच पाता है। यही कारण है कि बीते दिनों संगीता मवासी को प्रसव पीड़ा शुरू हुई. परिजनों ने एंबुलेंस के लिए 108 नम्बर को फोन लगाया तो वहां से जवाब मिला कि सड़क न होने से आपके घर तक एंबुलेंस नहीं आ सकती।  जिसके बाद परिजनों ने महिला को झोली में लिटाकर अस्पताल तक पहुंचाया।

प्रसूता को डिलीवरी के लिए परिजन ले जा रहे थे। लेकिन काफी समय लग जाने के कारण डिलेवरी इसी झोली में ही हो गयी है। जिसे परिजन बच्चे को गोद में और प्रसूता को झोली के सहारे नजदीकी चित्रकूट प्राथमिक स्वास्थ केंद्र चित्रकूट लेकर पहुंचे। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.