Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Riots Case Update: शरजील इमाम को 4 से 10 अक्टूबर तक मिली अंतरिम जमानत, अदालत ने लगाई ये सख्त श... Traffic Challan Rules Protest India: विवादित चालानों के निपटारे के खिलाफ वकीलों का बड़ा प्रदर्शन, ती... Cleanup Campaign in Gurgaon: मध्य प्रदेश से शुरू हुआ सफर अब दिल्ली और गुरुग्राम तक पहुंचा, वीडियो हु... Labour Welfare News Delhi: दिल्ली में शुरू हुई मोबाइल श्रमिक सेवा, जानिए कैसे काम करेंगी ये वैन और क... Financial Fraud News India: फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप के जरिए ठगी का पर्दाफाश, Paytm और HDFC ट्रांजैक्शन ... Ind vs Jpn T20 News: सानो स्टेडियम में जापानी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी, अक्षर प... Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची ... Malaysia Visa Free Rules 2026: टूरिस्ट वीजा पर नौकरी की तलाश में जाने वाले हो जाएं सावधान, जानिए क्य... Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मा... Government Rules on Tempered Glass: 1 अप्रैल 2027 से बदलेंगे स्क्रीन प्रोटेक्टर के नियम, जानिए क्या ...

पुलिस भी सुरक्षित नहीं…साधु के वेश में बदमाशों ने मॉर्निग वॉक पर निकले जवान से रास्ता पूछा, रूद्राक्ष दिया और घड़ी और चेन लूटकर हुए रफ्फू चक्कर

37

इंदौर: मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर में बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद है कि आम लोगों के साथ साथ अब पुलिस भी इनके सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक पुलिस वाले के साथ साधु के वेश में आए कुछ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पूरे मामले में पुलिस ने पुलिसकर्मी की शिकायत पर आसपास लगे सीसीटीवी देखने शुरू कर दिए हैं।

पूरा मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के शिक्षक नगर स्थित रोड का है। जहां एक पुलिस जवान गोपाल बर्डे रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकला था, तभी एक गाड़ी उसके पास आकर रुकी। इसमें साधु के वेश में कुछ युवकों ने उससे धार्मिक स्थल का पता पूछा गया। जब पुलिसकर्मी वाहन के नजदीक गए तो उन्होंने इशारा करते हुए आगे धार्मिक स्थल होना बताया। इसी बीच साधु वेष में बैठे उसकों बातों में उलझा लिया और हाथों में पहनी हुई घड़ी मांगी और कार के पीछे बैठे धूनी लगाए हुए एक व्यक्ति ने घड़ी में जादू टोना किया और रुद्राक्ष दिया और आशीर्वाद लेने के लिए कहा।

पुलिस वाले ने आशीर्वाद लेने के लिए जैसे ही अपनी गर्दन को कार की खिड़की में झुकाया वैसे ही बदमाशों ने उनके गले से सोने की चैन खींची और फरार हो गए। पूरे घटनाक्रम को लेकर थाने पर शिकायत की गई है। पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज कर पास में लगे सीसीटीवी को खंगाला तो उसमें एक गाड़ी तेजी से जाते हुए दिखाई दी। पुलिस गाड़ी की तलाश में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.