Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

‘रणजी ट्रॉफी को बंद कर दो’, गुस्से में आया टीम का कप्तान, मचा बवाल

29

भारत में इस वक्त सबसे बड़ा नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी खेला जा रहा है. देशभर के खिलाड़ी इसमें जोर आजमा रहे हैं. लेकिन रणजी के इस सीजन में कई बवाल भी अबतक हो चुके हैं. दिल्ली की टीम में लंबे समय से क्लेश चल रहा था. वहीं अब बंगाल की टीम से भी एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. ये मामला खुद बंगाल के कप्तान और पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी ने उठाया है.

‘रणजी ट्रॉफी को बंद करो’

मनोज तिवारी ने अचानक एक ट्वीट करते हुए रणजी ट्रॉफी को बंद करने की सलाह दे डाली है. मनोज ने अपने ट्वीट में लिखा कि रणजी ट्रॉफी को अगले सीजन से हटा देना चाहिए क्योंकि इसमें कई चीजें गलत हो रही हैं. इस एतिहासिक डॉमेस्टिक टूर्नामेंट को अगर बचाना है तो इसमें कई चीजों में सुधार करने की जरूरत है. ये टूर्नामेंट अब अपनी चमक और महत्व खोते जा रहा है. जिससे मैं बहुत ज्यादा निराश हूं. हालांकि ये पूरी तरह साफ नहीं है कि मनोज के इस विरोध का कारण क्या है.

रिपोर्ट्स में सामने आई ये बात

मनोज तिवारी का ये बयान तब आया जब बंगाल की टीम केरल के खिलाफ एक रणजी ट्रॉफी मुकाबले में भिड़ रही है. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला किसी बड़े स्टेडियम में नहीं बल्कि एक कॉलेज के ग्राउंड में खेला जा रहा है. इसी बात से मनोज तिवारी काफी निराश हैं. खिलाड़ियों को कोई प्राइवेसी नहीं मिल पा रही है और आप क्या बात कर रहे हैं ये सबको सुनाई देता है.

बंगाल की टीम के इस साल रणजी ट्रॉफी में प्रदर्शन की बात करें तो मनोज तिवारी की कप्तानी में इस टीम ने अबतक 5 मुकाबले खेले हैं. इसमें से टीम एक मैच तो जीती, जबकि 3 मैच ड्रॉ रहे. वहीं एक मैच बंगाल की टीम हार भी गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.