Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...

दिवाली पर सेनेटरी हार्डवेयर की दुकान में लगी भीषण आग, करोड़ों से अधिक का नुकसान

31

झबाल: अड्डा झबाल की सबसे बड़ी सेनेटरी और हार्डवेयर की दुकान रमन एंड संस में बीती रात भीषण आग लग गई। दो दमकल गाड़ियों की कड़ी मशक्कत के बावजूद कुछ ही घंटों में पूरी दुकान जलकर राख हो गई, जिससे करोड़ों से ज्यादा का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। मौके पर पहुंचे पत्रकारों को जानकारी देते हुए चेयरमैन रमन कुमार और दुकान मालिक निकुल धोनी ने बताया कि बीती शाम वे अड्डा झबाल स्थित अपनी हार्डवेयर और सेनेटरी की दुकान बंद करके घर चले गए थे।

घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही उन्हें पड़ोसी का फोन आया कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है। उन्होंने तुरंत जाकर दुकान का शटर खोला तो देखा कि अंदर भीषण आग लगी हुई थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आग पर काबू पाने की कोशिश की। इसके अलावा तरनतारन से भी दमकल की गाड़ियं तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की काफी कोशिश की गई लेकिन सब कुछ जलकर खाक हो गया।

भारी मशक्कत के बावजूद दुकान के अंदर रखा करोड़ों रुपए का सामान, जिसमें पेंट की बड़ी बाल्टियां, सेनेटरी का सामान और अन्य हार्डवेयर जलकर राख हो गया। घटना का पता चलते ही थाना प्रमुख गुरदीप सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी करणबीर सिंह बुर्ज, कांग्रेस नेता राजबीर सिंह भुल्लर, चेयरमैन गुरबीर सिंह झबाल, सोनू दोदे, पूरन सिंह झबाल, गुरराज सिंह झबाल, कामरेड अशोक कुमार सोहल भी अपने साथियों सहित पहुंच गए, जिन्होंने इलाका वासियों की मदद से भयानक आग पर काबू पाने की कोशिश की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.