Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
धमतरी के हटकेशर में प्रस्तावित नालंदा परिसर के निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद: रहवासियों ने कलेक्ट्रेट औ... जशपुर के चार गांवों में पास्टर और फादर के प्रवेश पर रोक लगाने वाले बोर्डों को लेकर गरमाई सियासत: ईसा... रायपुर में संविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक निकाला गया संवि... छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज की 1501 पदों की भर्ती के लिए उमड़ी भारी भीड़: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि... धमतरी के केरेगांव क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात: खाना न बनाने पर भड़के पति ने पाइप और तीर-कमा... रायपुर के भाठागांव में दिखा दुर्लभ प्रजाति का रेड सैंड बोआ सांप: वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित... महासमुंद के पलसापाली चेकपोस्ट पर बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 52 किलो से अधिक चांदी के आभूषण ... संविधान दिवस पर रांची में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: भीम राव अंबेडकर चौक से भगवान बिरसा चौक तक... लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता: जेजेएमपी नक्सली संगठन को पुनर्जीवित करने की कोशिश में जुटा कुख्यात... झारखंड में नवंबर के अंतिम सप्ताह के साथ तेजी से बढ़ा ठंड का असर: कई जिलों में न्यूनतम तापमान में दर्ज...

UPSC CSE 2025 Final Result Out: UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी; अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

32

UPSC CSE Final Result 2025 Declared: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज शुक्रवार को यूपीएससी सिविल सेवा 2025 के अंतिम परिणाम जारी कर दिए हैं. अनुज अग्निहोत्री ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है. अनुज के बाद राजेश्वरी सुवे एम और आकांश धुल शीर्ष 3 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. 180 छात्रों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए किया गया है.

सिविल सेवा परीक्षा में पहले 10 स्थान में जगह बनाने वालों में अनुज, राजेश्वरी और आकांश के अलावा राघव झुनझुनवाला, ईशान भटनागर, जीनिया अरोड़ा, ए आर राजा मोहद्दीन, पक्षल सेक्रेटरी, आस्था जैन और उज्जवल प्रियांक शामिल हैं.

Upsc 20

सिविल सेवा परीक्षा में शीर्ष 20 में आए परीक्षार्थी

25 मई को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा

पिछले साल 25 मई को सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा हुई थी. जबकि मुख्य परीक्षा 22 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 तक कराई गई थी. आखिरी दौर की परीक्षा यानी पर्सनैलिटी टेस्ट या इंटरव्यू 27 फरवरी, 2026 को खत्म हुआ.

Upsc Result 1

मुख्य परीक्षा के बाद 2,736 छात्रों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था. यूपीएससी की इस अहम परीक्षा के लिए इंटरव्यू की शुरुआत 5 जनवरी से हो गई थी और यह प्रक्रिया 27 फरवरी तक चली थी. रिजल्ट जारी होने के बाद 15 दिनों के अंदर मार्क्स को UPSC की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा.

Upsc2

180 IAS तो 150 बनेंगे IPS

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 958 पदों पर भर्ती की गई है. पास करने वालों में 180 सफल अभ्यर्थी भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जाएंगे, जबकि 55 भारतीय विदेश सेवा तो 150 भारतीय पुलिस सेवा में जाएंगे. IAS के लिए 180 पदों में से 74 अनारक्षित हैं, जबकि 28 अनुसूचित जाति, 13 अनुसूचित जनजाति, 47 ओबीसी और 18 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए रिजर्व है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.