Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ERCP के मुद्दे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के बीच हुई हाई लेवल मीटिंग..

42

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ERCP के मुद्दे को लेकर रविवार को उच्च स्तरीय बैठक की इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री का कहना था कि सरकार बनने के बाद इस बारे में लगातार बात चल रही है और जल्द ईआरसीपी को लागू कर दिया जाएगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल का कहना था कि यह दोनों राज्यों के लिए बहुत जरूरी योजना है। जब 2013 में हमारी सरकार आई थी तब इसका डीपीआर बनाने का काम शुरू हुआ।

उसके बाद दोनों राज्यों में अलग-अलग सरकार बनती रही लेकिन इस योजना पर काम नहीं हुआ। इस योजना के तहत राजस्थान के 13 जिलों को ईआरसीपी से पानी मिलेगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि 13 जिलों में जो पानी की समस्या थी उसका समाधान जल्द कर देंगे। उद्योगों के साथ वन क्षेत्र को भी इस योजना से लाभ मिलेगा। आपको बता दें कि ईआरसीपी का मुद्दा राजस्थान की राजनीति में बहुत समय से चला आ रहा है। जिसको लेकर कई बार कांग्रेस सरकार ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया था।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के समय नदी जोड़ो अभियान शुरू हुआ था। काली सिंधु पार्वती और चंबल नदियों का दोनों राज्यों को लाभ मिलना था। लेकिन कांग्रेस की केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को रोक दिया था। इस योजना के लागू होने के बाद ग्वालियर, उज्जैन और देवास को पानी मिलेगा और कई क्षेत्रों में लाभ होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.