Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

हिजाब मुद्दे पर फंसी कांग्रेस, केटीआर राव बोले- लोग देख रहे हैं उनका रवैया, सत्ता मिलने के बाद कैसे बदले

46

नई दिल्ली। Hijab Row in Karnataka: एक बार फिर कर्नाटक में हिजाब के मुद्दे को लेकर राजनीति गर्मायी हुई है। कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का खेल शुरू हो चुका है। इस बीच पड़ोसी राज्य तेलंगाना के बीआरएस नेता केटीआर राव का बयान समाने आया है। उन्होंने कर्नाटक के सीएम सिद्दरमैया का हवाला देते हुए कहा, अभी हिजाब पर लगा बैन हटाया नहीं गया है।

केटीआर राव ने क्या कहा?

भारत राष्ट्र समिति के नेता केटीआर राव ने कहा कि उन्होंने अभी तक हिजाब पर प्रतिबंध नहीं हटाया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वे इस बारे में सोच रहे हैं। राव ने कहा, ‘जनता कांग्रेस के व्यवहार को देख रही हैं। वे आने से पहले क्या कहता हैं। सत्ता मिलने के बाद कैसे बदल जाते हैं।’

क्या है पूरा मामला?

शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए सिद्दरमैया सरकार ने बात की। हालांकि भ्रम की स्थिति पैदा हुई जब सिद्दरमैया ने कहा कि हिजाब पर बैन 23 दिसंबर से हटा दिया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को बयान जारी कर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि सरकार हिजाब पहनने पर लगी रोक को हटाने पर विचार कर रही है। विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल अभी ऐसा नहीं किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.