Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

माध्यम मायने नहीं रखता, संगीत जगत में अलग मुकाम बनाना चाहती हूं – गायिका प्रतिभा बघेल

73
भोपाल। माध्यम चाहे शो का मंच हो, फिल्म हो, एल्बम हो या इंटरनेट मीडिया। मेरे लिए यह मायने नहीं रखता। मेरे लिए महत्वपूर्ण यह है कि मैं एक संगीतकार के रूप में पहचान बना सकूं और इसी के लिए दिन-रात मेहनत कर रही हूं। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं किस प्लेटफार्म पर परफार्म कर रहीं हूं, फर्क इस बात से पड़ता है कि मेरा गायन कैसा है। यह कहना है गजल गायिका प्रतिभा सिंह बघेल का। विश्व रंग में प्रस्तुति देने आईं प्रतिभा ने नवदुनिया से चर्चा में संगीत के विभिन्न पहलुओं और करियर को लेकर विस्तार से चर्चा की।

घर में मिला संगीत का माहौल

उन्होंने कहा कि रीवा में मेरे घर में संगीत का माहौल था, इसलिए मेरा रुझान गायन की ओर हुआ, जबकि मेरी मां मुझे इंजीनियर बनाना चाहतीं थीं। मैंने भी कभी सोचा नहीं था कि मैं मुंबई जाऊंगी और गायन के क्षेत्र में मुकाम बनाउंगी। इसके लिए टीवी रियलिटी शो माध्यम बना।

सक्सेस एंजाय करें, लेकिन रियाज न भूलें

एक सवाल के उत्तर में प्रतिभा ने कहा कि आज टीवी रियलिटी सिंगिग शो में कई बच्चे आते हैं और थोड़े समय दिखने के गायब हो जाते हैं। इसलिए नए कलाकारों को कहना चाहती हूं कि पैसा कमाएं और सक्सेस को एंजाय करें, लेकिन रियाज और मेहनत करना कभी न छोड़ें, तभी स्थाई सफलता मिलेगी। कोई भी तकनीक या माध्यम आ जाए आपके टैलेंट को कोई दबा नहीं सकता, यदि आप अपने पेशे के प्रति ईमानदार हैं। मुझे खुशी है कि नए साल के मार्च मैं लंदन के अलबर्ट हाल में परफार्म करूंगी।

बघेली लोकसंगीत में काम करना है

प्रतिभा ने कहा कि गजल और बालीवुड सिंगिंग के अतिरिक्त मैं लोक संगीत में मेरी रुचि है। हमारे बघेलखंड का लोक संगीत बहुत प्यारा है और भविष्य में मैं बघेली लोकगीत गाना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि गायिकी मुझे विरासत में मिली है, मेरे पिता जी पुलिस अधिकारी होने के साथ एक अच्छे गायक थे। चाचाजी शास्त्रीय गायक थे। रोजाना 10 घंटे रियाज करते तो उन्हें सुनकर मुझे भी गाने का शौक हुआ और इस क्षेत्र में आगे बढ़ गई, कहते हैं न तकदीर आपको कहां पहुंचा दे।

गजल जज्बात को जाहिर करने का खालिश तरीका

उन्होंने कहा कि मैंने तीन साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया, जिसमें पहले शास्त्रीय संगीत सीखा और बाद में समय के साथ गजल की तरफ रुझान बढ़ता गया, गजल गीत की एक मजबूत कड़ी है, गजल के माध्यम से प्यार और दुख के एहसास को बहुत ही उम्दा तरीके से बयां किया जा सकता है। गजल जज्बात को जाहिर करने का खालिश तरीका है।

सिचुएशनल रिलेशनशिप का चलन घातक

प्रतिभा ने कहा कि आजकल सिचुएशनल रिलेशनशिप का चलन देखने को मिल रहा है, जिसमें किसी एक सिचुएशन में आप एक साथ है, लेकिन कुछ ही देर बाद एक-दूसरे से यह नहीं पूछ सकते कि आप कहां है या यूं कहें कि एक दूसरे के जीवन में हस्तक्षेप नहीं कर सकते। ऐसे संबंधों का अस्तित्व ज्यादा समय तक नहीं टिकता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.