Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran US Conflict News: ईरान ने अमेरिका के सामने रखी 7 शर्तें, निर्णायक युद्ध की चेतावनी के बाद व्हाइ... PVR INOX Cashless Controversy: सिनेमा हॉल में सिर्फ यूपीआई पेमेंट और कैश न लेने के नियम पर विवाद, वक... Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने ... Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या ... Shafali Verma Century Asian Games 2026: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े क... Hrithik Roshan Upcoming Projects: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं ऋतिक, जानिए एक्ट... Pakistan PTI News: इमरान खान की रिहाई की मांग से पहले अलीमा खान 30 दिनों के लिए हिरासत में, लाहौर पु... Indian Rupee and Stock Market News: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी,... GPMI vs HDMI Cable: एचडीएमआई को टक्कर देने आ गई नई GPMI केबल, जानिए इसके फीचर्स और दोनों में क्या है... Ganpati Visarjan Puja Rules: अनंत चतुर्दशी 2026 के बाद कलश और नारियल का क्या करें? जानिए पूजा से जुड...

संजय सिंह बने WFI के नए अध्यक्ष…चुनाव जीतते ही दिया बड़ा बयान, कहा-जो पहलवान राजनीति करना चाहते हैं वे…

74

नई दिल्ली:  भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के नए अध्यक्ष संजय सिंह बने।  कई बार लंबित हुए चुनावों में उनके पैनल ने अधिकांश पद पर आसान जीत दर्ज की जिससे निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के हाथों में अप्रत्यक्ष रूप से महासंघ का नियंत्रण आ गया। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष संजय को 40 जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी अनिता श्योराण को सात मत मिले।

संजय सिंह 2008 में वाराणसी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष बने थे। 2009 में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ बना तो बृजभूषण शरण सिंह प्रदेश अध्यक्ष और संजय सिंह उपाध्यक्ष बने थे।

चुनाव जीतने के बाद संजय सिंह ने कहा कि अब राष्ट्रीय शिविर (कुश्ती के लिए) आयोजित किए जाएंगे. जो पहलवान राजनीति करना चाहते हैं वे राजनीति कर सकते हैं, जो कुश्ती करना चाहते हैं वे कुश्ती करेंगे।   बृजभूषण सिंह के दामाद विशाल सिंह ने  कहा कि हमारे पूरे पैनल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा, ”हमारे सभी पैनल की जीत हुई है।  सभी अच्छे बहुमत से जीते हैं. गिनती चल रही है तो अधिकारिक नंबर जल्द ही आ जाएंगे. पिछले कुछ दिनों में कुश्ती को नुकसान हुआ. हमारे खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन कर सकते थे, लेकिन जो भी पिछले कुछ दिनों में हुआ उसका नुकसान हुआ है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.