Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

बहन का फर्ज निभाना पड़ा भारी… बीमार भाई को किडनी देकर बचाई जान तो पति ने दिया तीन तलाक

56

गोंडा: यूपी के गोंडा में एक महिला को बहन का फर्ज निभाना भारी पड़ गया। जहां बीमार भाई को किडनी देकर उसकी जान बचाना एक बहन को भारी पड़ गया। किडनी दिए जाने से नाराज महिला के पति ने सऊदी अरब से फोन पर ही उसे तीन तलाक दे दिया। इस मामले की जानकारी पीड़िता ने पुलिस से की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल, मामला जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र का है, जहां कि रहने वाली तरन्नुम का निकाह 20 साल पहले जैतपुर के रहने वाले अब्दुल रशीद उर्फ़ मोहम्मद राशिद से हुआ था, लेकिन शादी के बाद दोनों को कोई संतान नहीं हुई तो पत्नी तरन्नुम की सहमति पर राशिद ने दूसरा निकाह भी कर लिया। इसके बाद वह नौकरी के लिए सऊदी चला गया। इस बीच तरन्नुम के भाई शाकिर की तबीयत ख़राब हो गई डॉक्टरों ने बताया कि उसकी दोनों किडनी ख़राब है। जान बचाने के लिए किडनी की जरूरत है। जिस पर तरन्नुम ने अपनी एक किडनी देकर भाई की जान बचा ली। बस फिर क्या था तरन्नुम के शौहर ने उसे तीन तलाक दे दिया। इससे आहत हुई पत्नी ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित तरन्नुम ने बताया कि पहले तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया और पति के लौटने पर सुलह-समझौते की बात कही, लेकिन एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। उसका आरोप है कि पति ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि मुकदमा लिखकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। तरन्नुम ने बताया कि भाई को किडनी देने से उसका शौहर बहुत नाराज हुए। उन्होंने मोबाइल से मुझसे किडनी के बदले 40 लाख रुपये की मांग की। मेरे इनकार करने पर उन्होंने व्हाट्सएप से ट्रिपल तलाक का मैसेज भेज दिया। वहीं, एसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.