Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

राहुल गांधी के मंच पर लगा था भाजपा के केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह का फोटो ,लोग हुए हैरान, दौरे से पहले हो गई फजीहत…

50

मंडला। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी कर रही हैं सिवनी जिले में लखनादौन विधानसभा के धनोरा गांव में राहुल गांधी जनता को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। राहुल गांधी के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम कर दिए हैं और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं। इस बीच कांग्रेस नेताओं की लापरवाही से पार्टी की फजीहत हो गई। आपको बता दें कि राहुल गांधी की रैली से पहले मंच तैयार किया गया और मंच पर बैनर लगाया गया था।

 इस बैनर में कांग्रेस नेताओं के फोटो लगे थे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं से बड़ी चूक हो गई। कांग्रेस नेताओं ने इस बैनर में भाजपा के केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान में मंडला संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी फग्गन सिंह का फोटो लगा दिया।

 जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने उस मुख्य बैनर की फोटो पर दूसरा पोस्टर चिपका दिया। कांग्रेस नेताओं ने फग्गन सिंह के फोटो को छुपा दिया और विधायक रजनीश हरबंस सिंह का फोटो लगा दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.