Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

नगर निगम डेयरी संचालकों को थमा रहा नोटिस, शहर से बाहर बसने 15 जनवरी तक मोहलत

38

भोपाल। शहर के भीतर संचालित हो रही दुग्ध डेयरियों को बाहर करने के लिए नगर निगम द्वारा कार्रवाई शुरू की गई है। कार्रवाई के पहले चरण में निगम अमला सभी डेयरी संचालकों को नोटिस थमा रहा है। इससे वह स्वयं ही अपनी डेयरियां शहर से बाहर विस्थापित कर लें। इसके लिए उनके 15 जनवरी तक का समय भी दिया गया है। बता दें कि शहर में कुल 775 डेयरियां संचालित की जा रही है। नोटिस देने की कार्रवाई लगातार की जा रही है।

संस्कृति बचाओ मंच ने किया विरोध

नगर निगम की डेयरियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि कोई व्यक्ति यदि अपने स्वयं के लिए गोपालन कर रहा है और दुग्ध का व्यवसाय नहीं कर रहा है तो उसको नोटिस देने का कोई औचित्य नहीं है। वहीं निगम अधिकारियों का तर्क है कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में छह स्थानों पर डेयरी विस्थापन के लिए जमीन उपलब्ध कराई है। वहां डेयरी संचालक नगर निगम में महज विकास शुल्क जमा करके अपनी डेयरी के लिए जमीन आवंटित करा सकते हैं।

पहले भी हुई है कार्रवाई

शहरी क्षेत्र से डेरियों को हटाने के लिए पहली बार नोटिस दिए गए हो ऐसा नहीं है। इससे पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। इसके बावजूद डेरियों का विस्थापन नहीं किया जा सका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.