Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

तीन राज्यों में BJP को पूर्ण बहुमत..! केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दी बधाईं, PM मोदी के लिए कही ये बात

48

भोपाल। उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला भी होगा। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो रही है। मतगणना से पहले दोनों दल कांग्रेस और बीजेपी ने जीत का दावा किया था। वहीं अब रूझानों में ऐसा लग रहा है कि बीजेपी तीन राज्य में सरकार बना सकती है। हालांकि अभी भी प्रत्याशी कई तरह के कयास लगा रहे हैं। कई बीजेपी नेताओं ने जीत दर्ज भी कर ली है। वहीं निवास से चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को करारी हार कर सामना करना पड़ा। वहीं राकेश सिंह ने पूर्व वित्त मंत्री तरूण भनोत को भी करारी शिकस्त दी है।

मध्यप्रदेश में बीजेपी की जीत

मध्य प्रदेश की यह प्रचंड जीत श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार की कल्याणकारी नीतियों और सुशासन पर जनता की मुहर है। प्रचंड बहुमत का आशीर्वाद देकर भाजपा को निरंतर सेवा का अवसर देने के लिए जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। इस जीत पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री बीडी शर्मा जी एवं बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ।

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जीत

छत्तीसगढ़ के जनजातीय, गरीब और किसान बहनों-भाइयों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी में अपना विश्वास जताकर भाजपा को प्रचंड बहुमत का आशीर्वाद दिया है। इस विशाल जीत के लिए छत्तीसगढ़ की जनता का आभार व्यक्त करता हूँ। बीजेपी के हमारे सभी कार्यकर्ताओं, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण साव जी को इस जीत की बधाई।

राजस्थान में बीजेपी की जीत

वीरभूमि राजस्थान की जनता का हृदय से आभार…मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा को जीत का आशीर्वाद देने के लिए राजस्थान की जनता का अभिनंदन करता हूँ। यह जीत मोदी जी के नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास की जीत है। इस शानदार जीत के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री सीपी जोशी जी और
बीजेपी राजस्थान के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.