Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

मिजोरम में जारी है वोटों की गिनती, किसके सिर सजेगा ताज

37

Mizoram Chunav Result 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बता दें कि मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर मिजो नेशनल फ्रंट, जोरम पीपुल्स मूवमेंट, कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। हालांकि, पहले मिजोरम में मतगणना 3 दिसंबर को होनी थी, लेकिन चुनाव आयोग ने 4 दिसंबर तक के लिए मतगणना को स्थगित कर दिया था।मिजोरम में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।

त्रिकोणीय मुकाबला

मिजोरम के 40 विधानसभा सीटों पर 7 नवंबर को हुए मतदान के नतीजे आज सामने आएंगे, जिसके लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे सेहो गई है। राज्यों में मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) , जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है। इस बार के विधानसभा चुनाव में कुल 174 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें 18 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। 7 नवंबर को हुए मतदान में राज्य के 8.57 लाख मतदाताओं में से 80 फीसदी से ज्यादा ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

13 केंद्रों पर सुबह 8 बजे मतगणना शुरू

मिजोरम के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच लियानजेला ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 13 केंद्रों पर सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। 13 केंद्रों पर 40 विधानसभा सीट में से प्रत्येक के लिए एक मतगणना हॉल बनाया गया है। सुबह 8 बजे जब गिनती शुरू हो गई है, सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और फिर इसके बाद ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती शुरू होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.