Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाह... Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों ... Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रह... Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी... Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी... Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर... PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक Yamunanagar Firing Case: यमुनानगर में हाइड्रा और क्रेन ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स की मौत और ... DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ...

यमुनानगर SP ने बदमाशों को चेताया, कहा- इन्हें क्रिमिनल नहीं भिखारी कहें…

41

यमुनानगर : यमुनानगर में SP का पदभार संभालते ही सुरेंद्र भौरिया एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। SP ने बदमाशों को सख्त लहजे़ में चेतावनी दी है। उन्होनें कहा कि किसी को इनसे डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस जिले के सभी नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करेगी। उन्होनें नशे के खिलाफ भी कड़े कदम उठाए जाएंगे।

SP सुरेंद्र भौरिया ने कड़े शब्दों में कहा कि जो भी बदमाश फिरौती या लूटपाट करता है, उसे क्रिमिनल नहीं बल्कि उसे भिखारी कहें, क्योंकि उनका काम मांगना है। एसपी ने जिले के लोगों और व्यापारियों से अपील किया कि अगर कोई भी धमकी देता है तो तुरंत संबंधित थाने को इसकी सूचना दे इसके बाद पुलिस कार्रवाई भी करेगी और उसे सुरक्षा भी प्रदान करेगी।

नशे के खिलाफ मांगा सामाजिक सहयोग

SP सुरेंद्र भौरिया ने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए हरियाणा लेवल पर कई मुहिम भी चलाई जा रही हैं। यह डिमांड और सप्लाई से जुड़ी हैं, जो सप्लाई को तोड़ने के लिए पुलिस ड्रग पेडलर पर लगाम लगा रही हैं। नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जाएगी। डिमांड के लिए उन्होंने सामाजिक संस्थाओं और सामाजिक तौर पर लोगों से सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा है कि अगर कोई नशा बेचता है तो व्यक्ति को निजी तौर पर आगे आना चाहिए। अगर कोई मां-बाप अपने बेटे का नशा छुड़वाना चाहता है उसके लिए भी अलग-अलग नशा मुक्ति केंद्र खोले गए हैं उसे नशे से भी दूर रखा जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.