Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

IRCTC का बड़ा फैसला! फेक ID की समस्या खत्म करने के लिए नए यूजर्स के लिए बदले नियम, अब क्या करना होगा अनिवार्य? रेलवे ने जारी किया नया निर्देश

29

जब से फेक आईडी को लेकर सरकार एक्शन मोड में आई है. तब से आईआरसीटीसी पर रोज नए यूजर्स जोड़े जाने की संख्या में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. जानकारी के अनुसार आईआरसीटीसी पर रोज नए यूजर्स की संख्या में 1 लाख का इजाफा देखने को मिल रहा है था, वो घटकर 5000 रह गई है. जोकि एक बड़ी गिरावट कहा जा सकता है. इसका मतलब है कि एक्शन से पहले आईआरसीटीसी पर फेक आईडी के थ्रू कितने यूजर्स आ रहे थे. जिनसे टिकट बुक की जा रही थी और जरुरतमंद लोगों को टिकट नहीं मिल पा रही थी. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर रेलवे के अधिकारियों की ओर से किस तरह की जानकारी दी गई है.

एक्शन के बाद पॉजिटिव रिजल्ट

अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यूजर्स पहचान स्थापित करने की नई, सख्त प्रणाली लागू होने के बाद, IRCTC वेबसाइट पर प्रतिदिन जोड़े जाने वाले नए यूजर्स आईडी की संख्या लगभग एक लाख से घटकर लगभग 5,000 रह गई है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि फर्जी पहचान के माध्यम से ट्रेन टिकट बुकिंग पर भारतीय रेलवे की कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं. प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि नवीनतम सुधारों से पहले, यह संख्या प्रतिदिन लगभग एक लाख नए उपयोगकर्ता आईडी तक पहुंच गई थी.

3 करोड़ फर्जी अकाउंट्स

सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यूजर्स पहचान स्थापित करने और फर्जी आईडी का पता लगाने की सख्त प्रणाली लागू होने के बाद, IRCTC वेबसाइट पर अब प्रतिदिन लगभग 5,000 नए उपयोगकर्ता आईडी जोड़े जा रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि इन कदमों से भारतीय रेलवे को 3.03 करोड़ फर्जी अकाउंट्स को निष्क्रिय करने में मदद मिली है. मंत्री ने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के कारण 27 लाख अन्य यूजर आईडी को या तो अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है या निलंबन के लिए चिह्नित किया गया है.

लोकल फूड उपलब्ध कराने का निर्देश

प्रेस नोट में आगे कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि टिकट प्रणाली में इस स्तर तक सुधार किया जाए कि सभी यात्री वास्तविक और वैध यूजर आईडी के माध्यम से आसानी से टिकट बुक कर सकें. इसके अतिरिक्त, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को वंदे भारत ट्रेनों में संबंधित क्षेत्र के स्थानीय व्यंजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. अधिकारियों ने कहा कि यात्रा के दौरान जिन क्षेत्रों की संस्कृति और स्वाद को दर्शाया जाता है, उन क्षेत्रों के स्थानीय व्यंजनों को शामिल करने से यात्रियों का अनुभव काफी बेहतर होगा. उन्होंने आगे कहा कि यह सुविधा भविष्य में धीरे-धीरे सभी ट्रेनों में विस्तारित की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.