Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
आज है धनतेरस, शाम के इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा— घर आएगी बरकत ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की रोमांटिक एंट्री ने लूटी महफिल, रेड कारपेट पर दिखा रॉयल अंदाज पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में इमारत गिरने के मामले में 3 ठेकेदार गिरफ्तार, सीएम रेखा गुप्ता ने द... न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज डेवन कॉनवे चोट के चलते भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट में आया भारी भूचाल, न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में बिकवाली के तूफान से ... एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास

कंप्यूटर बाबा ने कहा राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से संंत समाज और सनातनी खुश

47

ग्वालियर: कंप्यूटर बाबा ने शनिवार को अपने प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए चुनाव में कांग्रेस का समर्थन और भाजपा का विरोध किया। बाबा ने राममंदिर के निर्माण पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अयोध्या में अालोकिक भव्य एवं दिव्य मंदिर के निर्माण से संत समाज के साथ-साथ हर सनातनी खुश है। अगर किसी राजनीतिक दल का कोई नेता राम मंदिर का विरोध करता है, उसकी निंदा करते हैं। उनका कहना था कि दुख इस बात का है कि राममंदिर के भूमि पूजन में किसी जगतगुरु शंकराचार्य को नही बुलाया गया। प्रधानमंत्री या फिर वहां की व्यवस्था देख रहे लोगों से अनुरोध है कि प्रभु रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह चारों पीठों के जगतगुरु शंकराचार्य को आमंत्रित किया जाए। हम तो जाएंगे और बगैर बुलाए भी जाएंगें।

संतों व सनातनियों का भावनाओं से बन है राममंदिर

कंप्यूटर बाबा का कहना है कि राममंदिर का निर्माण संतों के बलिदान और सनातनियो के भावनाओं के कारण बना है और कोर्ट ने राममंदिर के निर्माण का मार्ग खोला है।

प्रदेश के बदलाव की लहर

अपने राजनीतिक एजेंडे पर बोलते हुए कंप्यूटर बाबा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर साफ नजर आ रही है। इस बार कांग्रेस को मतदाता इतना बहुमत देगा, न तो ऐसे कोई खरीद पाएगा और नहीं बेच पाएगा। यह लोग मतदाताओं को लुभावने के लिए डिब्बा-डिब्बी देने व छाता देने की योजना तो बनाते हैं। किंतु गौमाता की बात अवश्य करते हैं, लेकिन कोई योजना नहीं बनाते हैं। क्योंकि गौ माता वोट नहीं देती है। इन लोगों को यह बात नही भूलनी चाहिए कि भले ही गौमाता वोट नहीं दे, लेकिन श्राप अवश्य देती है। उसका श्राप से इन नेताओं को जरना चाहिए। पहले कंप्यूटर बाबा भाजपा का पक्ष लेते थे, अब कांग्रेस का समर्थन करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.