Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

भारत को बांग्लादेश से मिली हार, भारतीय बल्लेबाजी पर उठे सवाल

45

 बांग्लादेश ने भारत को 6 रनों से हरा दिया है. भारत के सामने जीत के लिए 266 रनों का लक्ष्य था. लेकिन भारतीय टीम 49.5 ओवर में 259 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए ओपनर शुभमन गिल ने शानदार शतक बनाया. शुभमन गिल ने 133 गेंदों पर 121 रन बनाए. इस युवा ओपनर ने अपनी पारी में 8 चौके और 5 छक्के लगाए, लेकिन टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके.शुभमन गिल के अलावा बाकी भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया. खासकर, टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज जल्द पवैलियन लौट गए. भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 34 गेंदों पर 42 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के जड़े. लेकिन अक्षर पटेल की पारी टीम के काम नहीं आ सकी.

भारतीय टीम के सामने था 266 रनों का लक्ष्य…

इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 265 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए कप्तान शाकिब अल हसन ने 85 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली. बांग्लादेशी कप्तान ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के जड़े. जबकि तौहीद हृदय ने 81 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 54 रनों का योगदान दिया. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बिना कोई रन बनाए चलते बने. इसके बाद तिलक वर्मा 9 गेंदों रक 5 रन बनाकर पैवलियन लौटे. भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने 39 गेंदों पर 19 रन बनाए. ईशान किशन ने 15 गेंदों पर 5 रनों का योगदान दिया. सूर्यकुमार यादव ने 34 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली.

भारतीय बल्लेबाजी पर उठे सवाल…

भारतीय टीम 17 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ फाइनल खेलने उतरेगी. लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर सवाल उठने लगे हैं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अलावा ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल और रवीन्द्र जडेजा जैसे बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए. बहरहाल, भारतीय बल्लेबाजों का फाइनल से पहले लचर प्रदर्शन अच्छे संकेत नहीं हैं. हालांकि, इस मुकाबले में टीम इंडिया विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों के बगैर मैदान पर उतरी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.