Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...

एक्शन मोड में आबकारी विभाग, जेल से छुटे आरोपित के घर दबिश देकर जब्त की 14 पेटी अवैध शराब

27

इंदौर। आबकारी विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस पर अवैध शराब की धड़कपड़ के लिए दो टीमों का गठन कर जांच की गई। इस दौरान दो दिन पहले जेल से जमानत पर छुटे सुदामा नगर झोपड़पट्टी स्थित विजय सोलंकी के घर दबिश देकर 14 पेटी अवैध शराब जब्त की गई।

आबकारी अधिनियम में आरोपित को भी गिरफ्तार किया गया। आबकारी विभाग ने 26 जनवरी को शहर में अवैध शराब बेचने वालों की जांच का अभियान चलाया।

सहायक आयुक्त आबकारी मनीष खरे ने बताया कि ड्राय डे पर शराब पकड़ने के लिए दो टीम का गठन किया गया था।कंट्रोलर राजीव मुदगल के नेतृत्व में एक टीम ने सुदामा नगर झोपड़पट्टी विजय सोलंकी के घर से 14 पेटी देशी मसाला शराब जब्त की।जिसकी अनुमानित कीमत 63000 रुपए हैं।
आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। ड्राय डे पर इतनी अधिक मात्रा में शराब आरोपी के पास कहा से आई इसका पता लगाने के विवेचना की जा रही है। कार्यवाही में वृत बालदा कॉलोनी प्रभारी मीरा सिंह, उपनिरीक्षक नितिन आशापुरे, मनमोहन शर्मा, बीड़ी अहिरवार, मनोहर खरे एवं आरक्षक प्रमोद शेटे, परमजीत कौर आदि शामिल रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.