Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुर्खियों में मदुरै की ऐतिहासिक तिरुपरंकुंड्रम पहाड़ी: एक ही स्थान पर मौजूद हैं मुरुगन मंदिर, जैन अव... परिसीमन विधेयक को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना: इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस क... छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी: इंद्रावती नदी के जंगल में जमीन के भीतर से... गुना में लटेरी-सुठालिया रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत: दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की गई ... रायपुर में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: उरला और खमतराई के 20 ठिकानों पर एक साथ छा... छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में खुला जिले का पहला आधिकारिक UIDAI आधार सेवा केंद्र: अब क्षेत्रीय नागरिकों... ग्वालियर में ट्रक से 800 पेटी कश्मीरी सेब लूट की कहानी निकली झूठी: व्यापारी को 12 लाख का चूना लगाने ... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग वाली याचिका की खारिज: कहा- संविधान में ... प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई: सौरभ भारद्वाज को जवाब दाखिल करने के... मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर: दमोह में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा, भोपाल में ल...

भगवान राम के कहने पर विभीषण ने किया था रावण का अंतिम संस्कार, पढ़िए पूरा संवाद

49

इंदौर। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार है। अब तो प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके साथ ही भगवान राम की कहानियों को एक बार फिर स्मरण किया जा रहा है। www.naidunia.com की स्पेशल सीरीज में हम लाएं हैं भगवान राम और रामायण से जुड़े ऐसे ही प्रेरक प्रसंग।

किसने किया था रावण का अंतिम संस्कार

युद्ध में रावण मारा गया। उसका विशालकाय शरीर जमीन पर पड़ा था। भाई की मृत अवस्था में देखकर विभीषण फूट-फूट कर रोने लगा। उसे लगा कि भाई की मृत्यु का कारण वह है।

रामायण पर उल्लेख है कि इसके बाद प्रभू श्रीराम ने विभीषण को समझाया। उन्होंने कहा कि मृत्यु पश्चात शत्रुता का अंत हो जाता है, इसलिए सबकुछ भूलकर आप अपने भाई का अंतिम संस्कार करो

इस पर भी विभीषण का चित्त स्थिर नहीं हुआ। विभीषण ने कहा,

जिसने धर्मव्रत का त्याग किया था, जो क्रूर था, जो नृशंस था, जो मिथ्यावादी था, जो लोभी था, जो सबके अहित में रत था, जो भ्राता-स्वरूप मेरा शत्रु था, वह ज्येष्ठ भ्राता वास्तव में मेरी पूजा पाने योग्य नहीं है। दुनिया के लोग मुझे संस्कार नहीं करने पर नृशंस कहेगे, किन्तु रावण के दुर्गुणों को सुनकर वे मेरे विचारों का समर्थन करेंगे

राम ने समझाया, तब विभीषण ने किया रावण का अंतिम संस्कार

इसके बाद प्रभु श्रीराम ने विभीषण को समझाते हुए कहा, तुम्हारे प्रभाव से मैंने विजय प्राप्त की है। तुमसे उचित प्रीतिकर कार्य कराना है। तुम्हारे अनुरूप कार्य मुझे बताना चाहिए। तुम्हारा भाई तेजस्वी, बलवान् था। वह संग्राम से विमुख होने वाला नहीं था। मैने सुना है, इन्द्रादि देवताओं से वह पराजित नहीं हुआ था। लोक-प्रसिद्ध तुम्हारा महात्मा भाई रावण वल-सम्पन्न था।

मृत्यु के पश्चात् शत्रुता का अन्त हो जाता है। शत्रुता जीवन तक सीमित है। तुम उसका अंतिम संस्कार करो। रावण हमारा और तुम्हारा, दोनों का है। विधिपूर्वक शीघ्र संस्कार होना चाहिए। तुम्हारा इस समय यही धर्म है। तुम्हारे यश की वृद्धि होगी। – प्रभु श्रीराम

इसके बाद विभीषण ने लंकापुरी में प्रवेश किया। शीघ्रतापूर्वक रावण के अग्नि- होत्र को समाप्त किया। लोग शव यात्रा की तैयारी में लग गए और विधि-विधान से अंतिम संस्कार हुआ

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.