Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Road Accident Update: भीषण सड़क हादसे के बाद एनएच पर लगे जाम के हालात, मृतकों की शिनाख्... Ramanujganj Idol Makers News: पुश्तैनी कारोबार से जुड़े मूर्तिकार रंजीत और दीपांकर बोले- लागत निकलना... Bhilai Steel Plant Iron Theft Case: बीएसपी लोहा चोरी मामले में सीबीआई की आधिकारिक एंट्री, दुर्ग-भिला... Korba Murder News: जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने की 85 साल के चाचा की हत्या, मध्य प्रदेश के ... Solid Waste Rules Raipur News: अब चार श्रेणियों में अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ने पर लगेगा पर्यावर... CRPF 205 Cobra Battalion Jawan: बस्तर में नक्सल ऑपरेशन में दे चुके थे सेवाएं, इलाज के दौरान हुआ निधन... Pundag OP Incharge Bravery: पुंदाग थाना प्रभारी संजीव की सूझबूझ से बची युवक की जान, टावर पर चढ़ने से... Jharkhand Road Accident News: एफसीआई गोदाम के पास भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग, रातभर मचा रह... Jharkhand Education News: हिंदी साहित्य सम्मेलन मध्यमा प्रमाणपत्र विवाद पर हाईकोर्ट का निर्णय, 8 हफ्... Palamu Road Jam News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, पुलिस बल मौके पर मौजूद, ज...

मैहर स्टेशन पर रेलवे ने यात्रियों के स्वास्थ्य का रखा ख्याल

36

जबलपुर। नवरात्र में मैहर में इस बार लाखों श्रृद्धालुआें के आने की संभावना है। इसे देखते हुए जबलपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए कई कदम उठाए हैं वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। इसके लिए वे यहां पर रेलवे द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है।

16 जोड़ी यात्री गाडियों का मैहर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव

इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि जबलपुर सहित महाकौशल क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मैहर स्टेशन आने –जाने को देखते हुए 16 जोड़ी यात्री गाडियों का मैहर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है। इसके साथ ही मैहर में अतिरिक्त टिकिट काउंटर एवं स्वच्छता, पेय जल, खाद्य सामग्री पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जबलपुर मंडल की सेंट जान्स टीम यात्रियों को चिकित्सा सेवा देने के लिए 24 घंटे उपलब्ध

पश्चिम मध्य रेल जबलपुर मंडल की सेंट जान्स टीम यात्रियों को चिकित्सा सेवा देने के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। लायन्स क्लब द्वारा डाक्टर के साथ यात्रियों के लिए चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है एवं जिला प्रशासन के सहयोग से आपात स्थिति में यात्रियों के लिए एंबुलेंस भी उपलब्ध रहेगी।

तीनों प्लेटफार्म पर चार वाटर वेंडिंग मशीन के द्वारा पेयजल की व्यवस्था

रेलवे के पेयजल के साथ-साथ तीनों प्लेटफार्म पर चार वाटर वेंडिंग मशीन के द्वारा पेयजल की व्यवस्था की गई है साथ ही साथ प्लेटफार्म के बाहर स्थानीय प्रशासन के सहयोग से टैंकर द्वारा भी यात्रियों को निशुल्क पेयजल उपलब्ध कराया गया है। सर्कुलेटिंग एरिया में 2 निजी कंपनियों द्वारा एवं एक नगरपालिका मैहर के द्वारा अतिरिक्त टेंट व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है जिसमें यात्रियों के रुकने की एवं गाड़ियों के समय सारणी की व्यवस्था है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.